सर्दियों में स्किन खुजला-खुजलाकर होने लगे हैं रैशेज? इन नुस्खों से करें तुरंत इसका इलाज

Winter Skin Rashes : सर्दियों के दिनों में अगर आप अपनी स्किन को खुजला-खुजलाकर परेशान हो रहे हैं, तो घर पर मौजूद असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 6, 2023 4:15 PM IST

Winter Skin Rashes : दिसंबर-जनवरी के महीने में ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाती है, इस सीजन में सर्द हवाएं चलती हैं जिसकी वजह से स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाता है। स्किन की ड्राइनेस बढ़ने की वजह से काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। कुछ लोगों को स्किन पर इतनी ज्यादा खुजली होती है कि उन्हें खुजला-खुजला कर रैशेज भी होने लगते हैं। ऐसी स्थिति में घाव और इंफेक्शन बढ़ने की संभावना होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन पर रैशेज और खुजली न हो, तो इसके लिए आप कुछ आसान से नुस्खों को आजमा सकते हैं। जी हां, सर्दियों में स्किन पर होने वाली खुजली और रैशेज को कम करने के लिए घर पर मौजूद नैचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके आप अपनी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों के दिनों में होने वाली खुजली और रैशेज की परेशानी को किस तरह करें दूर?

नीम की पत्तियों का करें प्रयोग

नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल गुण होता है, जो आपकी स्किन से इन्फेक्शन की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसकी मदद से स्किन पर होने वाली खुजली को शांत करने में मदद मिलती है। सर्दियों में नीम की पत्तियों का प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 कप करीब नीम की पत्तियां लें। इसे 1 बड़े से बर्तन में डालें और फिर इसमें भारी भर लें। इसके बाद इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लें। 

नीम के इस पानी को नहाने के पानी में मिक्स कर लें। इस पानी से नहाने से स्किन पर होने वाली खुजली और रैशेज को शांत किया जा सकता है। साथ ही यह स्किन पर होने वाली अन्य बैक्टीरियल परेशानियों को कम कर सकता है।

एलोवेरा से शांत करें खुजली और रैशेज

स्किन पर होने वाली खुजली और रैशेज को शांत करने के लिए एलोवेरा का प्रयोग किया जा सकता है। एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और विटामिन ई भरपूर रूप से पाया जाता है, जो आपकी स्किन पर होने वाली खुजली को शांत कर सकते हैं। 

इसका प्रयोग आप डायरेक्ट अपनी स्किन पर कर सकते हैं। इससे खुजली को शांत करने में काफी हद तक मदद मिलती है। साथ ही यह रैशेज को भी कम कर सकता है। 

सरसों का तेल खुजली को करता है कम

सर्दियों के दिनों में स्किन पर होने वाली खुजली को शांत करने के लिए सरसों तेल का प्रयोग करें। सरसों तेल आपकी स्किन का रूखापन कम करता है। इससे खुजली और रैशेज को कम करने में मदद मिलती है। सरसों तेल को आप डायरेक्ट अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। इसके अलावा इसमें थोड़ा सा गुलाबजल मिक्स करके भी लगाया जा सकता है। 

नारियल तेल है फायदेमंद 

स्किन की ड्राइनेस को कम करने के लिए नारियल तेल भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह सर्दियों के दिनों में होने वाली खुजली को शांत कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच नारियल तेल लें। इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन और गुलाबजल मिक्स करके इसे स्किन पर एप्लाई करें। इससे कुछ ही दिनों में आपकी स्किन पर होने वाली खुजली शांत हो सकती है। 

स्किन पर होने वाली खुजली और रैशेज को शांत करने के लिए आप इन नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.