Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Janhvi Kapoor's skincare secrets: जान्हवी कपूर की खूबसूरती का एक खास हिस्सा है उनकी सॉफ्ट और क्लियर स्किन भी है। जान्हवी न्यू एक्ट्रेसेस के बीच अपने लहराते काले बालों और हेल्दी स्किन की वजह से सबसे अलग दिखायी देती है। लेजेंडरी एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्हवी खूबसूरती में अपनी मां से कम नहीं हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए जान्हवी कपूर किसी ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं। जी हां, जान्हवी अपनी स्किन के लिए नेचुरल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और वे गर्म पानी से रोजाना नहाती हैं।
View this post on Instagram
कुछ समय पहले मैशेबल को दिए एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने अपने डेली स्किन केयर रूटीन से जुड़े कुछ रूल्स और सीक्रेट्स शेयर किए। इसी इंटरव्यू में जान्हवी ने कहा कि उन्हें जब भी पसीना आता है या उन्हें लगाता है कि उन्हें नहाना चाहिए तो वे हमेशा गर्म पानी से नहाती हैं। जान्हवी के इस इंटरव्यू में उन्होंने स्किन केयर के लिए जिन नेचुरल प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल की बात स्वीकार की उनमें से कुछ प्रॉडक्ट्स लगभग हर किसी के घर में आसानी से मिल जाते हैं। आइए जानें कौन-से ब्यूटी प्रॉडक्ट्स हैं ये-
स्किन केयर के लिए दूध , मलाई और कच्चे दूध का खासतौर पर काफी इस्तेमाल किया जाता है। कच्चे दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो पोर्स में छुपी गंदगी और चिपचिप साफ हो जाता है। साथ ही स्किन को पोषण और मॉश्चर मिलता है।
स्किन को गहराई से साफ करते हुए स्किन को नेचुरली एक्सफॉलिएट भी करता है शहद। स्किन पर दिखने वाले एक्ने मार्क्स, डार्क स्पॉट्स और टैनिंग को साफ करने के लिए भी शहद एक अच्छा नुस्खा है। शहद स्किन को नेचुरली मॉश्चराइज करता है और चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान दिखने से रोकता है। वहीं, सूरज की किरणों से स्किन को होनेवाले नुकसान से भी राहत दिलाता है शहद।
दूध की ताजी मलाई स्किन पर लगाने से त्वचा नेचुरली मॉश्चराइज होती है। इसी तरह पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स कम करने के लिए मलाई का इस्तेमाल किया जा सकता है। (beauty benefits of malai or milk cream)
लैक्टिक एसिड और हेल्दी फैट्स से भरपूर दही स्किन को नेचुरली क्लीन रखने का काम करती है। सेंसिटिव और पिम्पल्स वाली स्किन के लिए दही का इस्तेमाल किया जा सकता है।
जान्हवी सीजनल फ्रूट्स को खाती भी हैं और उससे बने फेस पैक्स, स्क्रब्स और टोनर जैसी चीजों को स्किन पर लगाती हैं। फलों में विटामिन सी, विटामिन ई और कई प्रकार के हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो उसे हेल्दी, सॉफ्ट और प्रॉब्लम-फ्री बनाते हैं।
View this post on Instagram
स्किन को महसूस होनेवाली इरिटेशन और सूजन जैसी समस्याओं से आराम दिलाता है ग्लिसरीन (Glycerine) जो स्किन को नेचुरली मॉश्चराइज भी करता है।
स्किन के लिए गुलाब जल कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। यह स्किन को आराम दिलाता, उसे नेचुरली मॉश्चराइज करता है और चेहरे पर हेल्दी ग्लो ले आता है।