खानपान की आपकी ये गलतियां छीन लेती हैं आपका ग्‍लो, इनसे बचाएं अपनी त्‍वचा

हालांकि दूध, दही, मक्‍खन, छाछ आदि डेयरी उत्‍पाद त्‍वचा, बाल और शरीर के अन्‍य अंगों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पर इन दिनों इन्‍हें प्रीजर्व रखने के लिए तमाम तरह के प्रीजर्वेटिव मिलाए जाते हैं। जो सेहत को फायदे देने की बजाए नुकसान पहुंचाते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 13, 2019 6:34 PM IST

अगर आपकी त्‍वचा बहुत डल होती जा रही है उस पर उम्र से पहले ही झुर्रियां नजर आने लगी हैं, तो आपको एक बार अपनी डाइट पर ध्‍यान देना चाहिए। खानपान यानी डाइट से जुड़ी कुछ गलतियां आपकी त्‍वचा, बालों और रंगत को भी नुकसान पहुंचाती हैं। आइए जानें क्‍या हैं वे कारण और कैसे कर सकते हैं इनसे बचाव।

हेल्‍दी डाइट से बढ़ती है सुंदरता

सुंदरता सिर्फ कॉस्‍मैटिक प्रोडक्‍ट्स के इस्‍तेमाल से ही नहीं, बल्कि संतुलित भोजन से बढ़ती है। संतुलित भोजन का अर्थ है एक ऐसी हेल्‍दी डाइट जो आपकी त्‍वचा, बालों और ब्‍लड सर्कुलेशन के लिए जरूरी है। इसलिए जब भी आप अपने लिए आहार का चयन करें, तो इस बात पर जरूर विचार करें कि इनसे आपको कौन सा पोषक तत्‍व मिल रहा है।

डाइट की अनहेल्‍दी आदतें

बासी भोजन

चेहरे की सुंदरता के लिए जरूरी है कि आप ताजा और सादा भोजन करें। बासी खाने में बैक्‍टीरिया पनपने लगते हैं। जिसके सेवन से आपके पेट में गड़बड़ी हो सकती है। पेट की बीमारियां आपको उम्र से पहले बूढ़ा कर सकती हैं।

बहुत ज्‍यादा कैफीन

अगर आप चाहती हैं कि आप बाल काले, घने और सुंदर हों तो कैफीन का सेवन सीमित कर दीजिए। कैफीन यानी चाय-कॉफी का बहुत ज्‍यादा सेवन बालों की सेहत के लिए बिल्‍कुल भी अच्‍छा नहीं है। इसकी बजाए आप दालें, दूध, छाछ आदि का सेवन करें। जिससे शरीर को उचित पोषण मिल सके।

जंक फूड

इस तरह के फूड टेस्‍टी तो लगते हैं पर ये सेहत के लिए बिल्‍कुल भी अच्‍छे नहीं होते। अमूमन इन्‍हें डीप फ्राई किया जाता है। यानी ये गरिष्‍ठ भोजन की कैटेगरी में आते हैं। जिन्‍हें पचाने में शरीर को बहुत ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसके कारण चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्‍बे आदि हो जाते हैं।

ट्रांसफैट का सेवन

अगर आपको मील्‍स के बीच में हल्‍की भूख लगती है,तो चिप्‍स, कुकीज और बिस्‍कुट खाने की बजाए फ्रूट्स और नट्स का सेवन करें। क्‍योंकि इन सभी चीजों में ट्रांसफैट का इस्‍तेमाल किया जाता है। जो चेहरे का ग्‍लो छीन लेता है। जबकि फलों और सूखे मेवे में मौजूद नेचुरल फैट और एंटी ऑक्‍सीडेंट त्‍वचा में निखार लाते हैं।

ज्यादा कॉर्बोहाइड्रेट

इन दिनों लो कार्ब्‍स डाइट चलन में है। यह वजन घटाने के साथ ही चेहरे की रौनक भी बढ़ाती है। कार्बोहाइड्रेट सेहत के लिए जरूरी है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। पर आहार विशेषज्ञ मानते हैं कि जरूरत से ज्‍यादा कार्ब्‍स पर ही निर्भर रहना त्‍वचा के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

 डिब्‍बा बंद डेयरी प्रोडक्ट

हालांकि दूध, दही, मक्‍खन, छाछ आदि डेयरी उत्‍पाद त्‍वचा, बाल और शरीर के अन्‍य अंगों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। पर इन दिनों इन्‍हें प्रीजर्व रखने के लिए तमाम तरह के प्रीजर्वेटिव मिलाए जाते हैं। जो सेहत को फायदे देने की बजाए नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए जब भी डेयरी प्रोडक्‍ट खरीदने हों तो कोशिश करें कि वे ताजे हों। बाजार का बना हुआ दही लेने की बजाए घर में ही दही जमाएं और इस्‍तेमाल करें।

सिगरेट और शराब

ये दोनों ही चीजें आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए नुकसानदायक हैं। स्‍मोकिंग करने वालों के होंठ काले पड़ जाते हैं। उनका नेचुरल शेड गायब हो जाता है। इससे चेहरे पर झुर्रियां भी पड़ने लगती हैं। वहीं शराब का सेवन अनिद्रा, डार्क सर्कल, डलनेस और आई बैग्‍स का कारण बनता है। इसलिए बेहतर है कि इन दोनों ही चीजों से दूर रहा जाए।

इन तरीकों से आप दही से ले सकती हैं सेहत और सौंदर्य लाभ

दो कप से ज्यादा ग्रीन टी पीना भी हो सकता नुकसानदायक !

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source