अनजाने में हुई ये 5 गलतियां बनती हैं हेयरफॉल का कारण, आज ही सुधारे इन्हें

आप हर्बल हेयरकेयर उत्पादों का उपयोग कर और हेल्दी डाइट अपनाकर बालों के झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं। वैसे तो जाहिर सी बात है कि आप अपने बालों को हेल्दी रखने और उन्हें झड़ने से रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे होंगे, लेकिन अगर इसके बावजूद भी आप बालों के झड़ने को कम नहीं कर पा रहे हैं तो आपको अपने दैनिक कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 6, 2020 7:57 PM IST

वैसे तो दिन में 100 बाल झड़ना आम बात है लेकिन अगर इससे ज्यादा हेयरफॉल होता है तो यह चिंता का विषय है। हेयरफॉल होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जिसमें से डाइट, प्रदूषण, जेनेटिक समस्या और तनाव सबसे प्रमुख हैं। आप हर्बल हेयरकेयर उत्पादों का उपयोग कर और हेल्दी डाइट अपनाकर बालों के झड़ने की समस्या को रोक सकते हैं। वैसे तो जाहिर सी बात है कि आप अपने बालों को हेल्दी रखने और उन्हें झड़ने से रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे होंगे, लेकिन अगर इसके बावजूद भी आप बालों के झड़ने को कम नहीं कर पा रहे हैं तो आपको अपने दैनिक कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। जी हां, हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं तो हेयरफॉल का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये गलतियां—

बार-बार बाल छूना

बहुत सी महिलाओं की आदत होती है कि वो बार बार बालों को छूती रहती है। यह बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है। क्योंकि जब बालों पर बार बार हाथ लगता है तो बालों में घर्षण पैदा होता है जो बालों की जड़ों को कमजोर करता है और बाल टूटने का कारण बनता है। अगर आपको भी यह आदत है और आपको अपने बाल झड़ते दिखाई दे रहे हैं, तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लें।

गीले बालों में कंघी करना

जब बाल गीले होते हैं तो बहुत नाजुक और कमजोर होते हैं। सूखे बालों की तुलना में गीले बालों में खिचांव भी जल्दी होता है और उनमें उस तरह का बाउंस भी नहीं आ पाता है। जब गीले बालों में कंघी होती है तो टूट जाते हैं। इसलिए गीले बालों में कंघी करना तो दूर हाथ लगाने से भी बचें। जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं तभी बालों में कंघी करें।

गलत कंघी का इस्तेमाल करना

तथ्य बताते हैं कि कुछ लोगों के बाल सिर्फ गलत हेयरब्रश उपयोग करने की वजह से झड़ते हैं। आपको बता दें कि आपका हेयरब्रश आपके हेयर टाइप पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, गीले बालों को कंघी करने के लिए चौड़ी दांत वाली कंघी इस्तेमाल की जाती है, जबकि गीले बालों के लिए आपको बारीक दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए।

गर्म पानी से बाल धोना

यदि तापमान बहुत ठंडा है, तो भी बालों को गर्म पानी से नहीं धोना चाहिए। हालांकि, यह उस क्षेत्र पर निर्भर करता है जिस पर आप पानी और जलवायु के रूप में रहते हैं, दोनों की हेयरकेयर में महत्वपूर्ण भूमिका है। चाहे जो भी हो, आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि बालों को नॉर्मल पानी से ही धोया जाए। यदि आप गर्म पानी से बाल धोना पसंद करते हैं, तो लास्ट में बालों को ठंडे पानी से जरूर धोएं।

मशीनों का प्रयोग करना

कुछ लोग हेयर ड्रायर और बालों को सुखाने वाली मशीनों पर इतने निर्भर रहते हैं कि उनकी आड़ में कभी भी बाल धो देते हैं। आपको बता दें कि जब आप बालों में मशीन का प्रयोग करते हैं और इनसे निकलने वाली गर्म आग बालों की जड़ों को कमजोर बनाती है जिससे बाल झड़ते हैं। बालों में स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग या अन्य मशीनों का उपयोग करने से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source