बिना सर्जरी आपकी नाक दिख सकती है पतली!

3 बेहद अहम ट्रिक्स जानें यहां।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 16, 2017 3:48 PM IST

नाक आपके चेहरे को आकार देने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आपके मेकअप को पूरा दिखाता है। हालांकि, अगर आपको लगता है कि आपकी नाक का आकार वास्तव बड़ा है और इसे पतली दिखाना चाहती हैं, तो थोड़े-से मेकअप ही आपका काम हो जाएगा और आपको सर्जरी के बारे में सोचना भी नहीं होगा। मेरी नाक मोटी है और सही मेकअप से मुझे बहुत मदद मिली है। दरअसल, इस तरह के मेकअप से आपके चेहरे को एक पूरा नया लुक मिलेगा। आपकी नाक पतली दिखाने के लिए ऐसी ही 3 मेकअप ट्रिक्स हैं ये:

नाक की कॉन्टूरिंग करें: यह सबसे अच्छा तरीका है। ठीक जैसे आप अपने चेहरे को एक खास आकार देने के लिए कॉन्टूरिंग कर सकते हैं, वैसे ही आप अपनी नाक भी कॉन्टूरिंग कर सकते हैं। इन स्टेप्स के साथ करें यह मेकअप:

  1. अपने पूरे चेहरे और नाक पर फाउंडेशन लगाएं।
  2. एक हाइलाइटर लेकर अपनी नाक के हड्डियों वाले स्थान या नोज़ ब्रिज़ से लेकर नाक के किनारों तक एक लाइन बनाएं और अच्छे से ब्लेंड करें।
  3. अब एक डार्क कॉन्टूर पेंसिल से नाक के अगल-बगल वाले हिस्सों पर लाइन्स बनाएं और उन्हें भी ब्लेंड करें।
  4. अब सारी चीज़ों को ऐसे ब्लेंड करें कि नाक के बगल का हिस्सा गहरे रंग का दिखे और ब्रिज हल्के रंग का।

हाइलाइटर और ब्रॉन्ज़र का इस्तेमाल करें: अपने चेहरे के बाकी हिस्सों की कॉंन्टूरिंग से भी आपकी नाक से लोगों का ध्यान दूर करने में मदद मिलेगी। गालों पर एक अच्छा ब्रॉन्जर और हाईलाइटर लगाने से नाक की मोटाई से लोगों का ध्यान नाक पर नहीं जाता है।

ब्राइट लिपस्टिक लगाएं: अपने होंठो के लिए चटक रंगों वाली लिपस्टिक खरीदें। इससे लोगों का ध्यान आपकी नाक की मोटाई की तरफ नहीं जाएगा और अगर आपने पहले से ही अपनी नाक की कॉन्टूरिंग कर चुकी हैं तो आप एक ब्राइट कलर की लिपस्टिक लगाएं।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत : Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source