स्टेप बॉय स्टेप लगाएं ये होममेड पेस्ट, ब्लैकहेड्स के साथ वाइटहेड्स भी होंगे जड़ से दूर

ब्लैकहेड्स की समस्या अक्सर टीन ऐज या इसके बाद ही शुरू होती है। कई ब्लैकहेड्स ऐसे होते हैं जो हल्का सा रब करने पर ही हट जाते हैं जबकि कुछ इतने जिद्दी होते हैं कि उन्हें हटाने के लिए आपको लाख जतन करने पड़ते हैं। अगर आप तमाम तरह के तरीकों को अपनाकर हट चुके हैं लेकिन ब्लैकहेड्स जाने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आज हम आपको इन्हें हटाने का एक आसान तरीका बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 13, 2020 5:56 PM IST

ब्लैकहेड्स की समस्या अक्सर टीन ऐज या इसके बाद ही शुरू होती है। कई ब्लैकहेड्स ऐसे होते हैं जो हल्का सा रब करने पर ही हट जाते हैं जबकि कुछ इतने जिद्दी होते हैं कि उन्हें हटाने के लिए आपको लाख जतन करने पड़ते हैं। अगर आप तमाम तरह के तरीकों को अपनाकर हट चुके हैं लेकिन ब्लैकहेड्स जाने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आज हम आपको इन्हें हटाने का एक आसान तरीका बता रहे हैं।

स्टेप बॉय स्टेप करें ये प्रॉसेस

सबसे पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। अब आप जो फेसवॉश यूज़ करती हैं उससे अपने चेहरे को धोएं। अब आप 3 से 5 मिनट के लिए फेस स्टीम लें। अगर आपके पास स्टीमर नहीं है तो एक बर्तन में पानी गर्म करें और उससे भाप लें। भाप लेने के बाद आपको होममेड स्क्रबर से स्क्रब करना है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच नींबू, आधा चम्मच शहद और थोड़ी सी चीनी डालें। अब इन सब चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और अपने अंगुलियों से अपने ब्लैकहेड्स पर हल्का हल्क रब करें। करीब 15 मिनट तक ऐसा करें और अब चेहरा नॉर्मल पानी से धो दें। आप देखेंगे कि आपके ब्लैकहेड्स काफी हद तक निकल गए हैं। बेहतर परिणाम के लिए इस पूरे प्रोसेस को हफ्ते में 3 बार ट्राई करें। यह तरीका न सिर्फ चेहरे से ब्लैकहेड्स को बल्कि वाइटहेड्स भी दूर करने में मदद करता है।

blackheads treatment

ब्लैकहेड्स हटाने के अन्य तरीके

ओट्स का पेस्ट

जी हां, ब्लैकहेड्स को दूर करने के लिए आप ओट्स का पेस्ट का भी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको ओट्स के साथ संतरे के छिलके का पाउडर और दही मिलाना है। अब इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। आपको यह मसाज 2 से 4 मिनट हाथों को चेहरे पर गोल घुमाते हुए करना है। अब पानी से चेहरा धो दें। ब्लैकहेड्स केम साथ वाइटहेड्स की समस्या भी हो जाएगी।

जायफल का पेस्ट

जायफल का सेवन तो सेहत के लिए फायदेमंद होता ही है साथ ही इसका पेस्ट भी आपकी स्किन को कई तरह के लाभ देता है। जायफल स्किन से एक्सट्रा आयल को दूर करता है। खुरदुरा जायफल पाउडर भी एक अच्छा स्क्रबर है। दो चम्मच जायफल में थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और 3 से 4 मिनट तक हांथों को गोल घुमाकर स्क्रब करें। इसके बाद चेहरे को ठीक से धो लें, एक भी ब्लैकहेड नहीं रहेगा। जायफल के पेस्ट से टैनिंग भी दूर होती है जिससे स्किन को ग्लो मिलता है।

Whiteheads Home Remedies

अंडे और शहद का पेस्ट

यह पेस्ट उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जिनकी स्किन ड्राई होती है। अंडे और शहद का पेस्ट लगाने से ब्लैकहेड्स से तो छुटकारा मिलता ही है साथ ही पोर्स में जमी गंदगी भी निकलती है। अंडे की जर्दी में थोड़ा सा शहद मिलाएं और इससे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर हल्के हाथों से मालिश करें। शहद की एंटीआक्सीडेंट और माइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज स्किन को माइस्चर देने के साथ ही ब्लेकहेड्स को दूर करती है।

दालचीनी का पाउडर

स्किन संबंधी कई समस्याओं को दूर करने के लिए दालचीनी बहुत फायदेमंद है। दालचीनी के गुण ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम को भी दूर करते हैं। इस समस्या के लिए 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर लेकर इसमें इसमें एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। त्वचा को धोने से पहले काले धब्बे वाले स्थानों पर अच्छे से मल लें ताकि इसे जड़ से निकाला जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source