Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन घरेलू नुस्खों से दूर करें हथेलियों और पैरों में पसीना आने की समस्या

हथेली और पैरों में अधिक पसीना आने की दिक्कत है तो सेब का सिरका इस्तेमाल में लाएं। इसमें ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो अधिक पसीने को नियंत्रित करते हैं।

इन घरेलू नुस्खों से दूर करें हथेलियों और पैरों में पसीना आने की समस्या
अधिक पसीना आने को मेडिकल टर्म में हाइपरहाइड्रोसिस कहते हैं।© Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : December 7, 2018 11:05 AM IST

अधिकतर लोगों को हथेलियों और पैरों के तलवे में पसीना आता है। यह समस्या सर्दियों में भी कुछ लोगों में देखी जाती है। वैसे तो पसीना आना एक स्वभाविक प्रक्रिया है। इसके जरिए शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं लेकिन सामान्य से ज्यादा पसीना आना परेशानी का सबब भी बन सकता है। अधिक पसीना आने को मेडिकल टर्म में हाइपरहाइड्रोसिस कहते हैं। इस समस्या को आप घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते हैं।

सेब का सिरका

हथेली और पैरों में अधिक पसीना आने की दिक्कत है तो सेब का सिरका इस्तेमाल में लाएं। इसमें ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं जो अधिक पसीने को नियंत्रित करते हैं। रोम छिद्रों को बंद करते हैं। सेब के सिरके का सीधे तौर पर सेवन करने से शरीर में पीएच लेवल संतुलित रहता है। इससे शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर बढ़ता है, जिससे मोटापा कम होता है। मोटापा भी कई बार अधिक पसीना आने का कारण होता है। जिस जगह अधिक पसीना आए उसे गुनगुने पानी से धोएं। रुई से सेब के सिरके को लगाएं। रातभर के लिए छोड़ दें। अगले दिन नहाने के बाद बेबी पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप सेब के सिरके को गुलाब जल में मिलाकर भी लगा सकते हैं।

Also Read

More News

टमाटर

टमाटर में कूलिंग और एस्ट्रिंजेन्ट गुण होते हैं जो अधिक पसीने को रोकते हैं। ये रोमछिद्रो को बंद करने में मदद करते हैं। टमाटर जूस पीने से भी शरीर का तापमान कम होता है जिससे पसीना कम आता है। एक बड़े आकार का टमाटर लेकर उसे टुकड़ो में काट लें। टुकड़ों को उन हिस्सों पर रगड़े जहां अधिक पसीना आता है जैसे हथेली, अंडरआर्म्स और पैर। टमाटर का जूस भी पसीना आने वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। 15 मिनट छोड़ने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो दें। दिन में एक बार इसे जरूर लगाएं।

[caption id="attachment_630187" align="alignnone" width="655"]effective home remedies for sweaty palms and feet 1 नींबू शरीर से बैक्टीरिया दूर करता है। © Shutterstock.[/caption]

नींबू का रस

नींबू शरीर से बैक्टीरिया दूर करता है। एक नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को उस हिस्से पर लगाएं जहां आपको अधिक पसीना आता है। करीब 10 मिनट छोड़ने के बाद धो दें। इसके अलावा एक कप पानी में एक नींबू का रस मिलाएं। उसमें एक कपड़ा भिगोएं और इससे अपना शरीर पोछ लें। फिर स्नान कर लें। इस तरीके का उपयोग दिन में एक बार करें।

ब्लैक टी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ब्लैक टी हाइपरहाइड्रोसिस की समस्या को दूर करने में कारगर है। ब्लैक टी में टैनिन और एस्ट्रिंजेन्ट गुण होते हैं जो अधिक पसीने को सुखा देते हैं। टैनिन शरीर के तापमान को ठंडा रखता है, जिससे पसीना कम आता है। थोड़े नम टी बैग्स को पांच मिनट के लिए पकड़े रहें। इस तरीके को दिन में 2 से 3 दिन बार दोहराएं। दिन में 2 से 3 कप ब्लैक टी का सेवन भी कर सकते हैं।

About the Author

... Read More