शहनाज हुसैन के ये घरेलू उपाय, दूर करेंगे स्किन टैनिंग की समस्या

आप स्किन टैनिंग की समस्या से बच सकती हैं, जब अपनाएंगी मशहूर सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन के ये घरेलू नुस्खे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 10, 2019 10:35 AM IST

अक्सर गर्मी के दिनों में स्किन टैनिंग की समस्या बढ़ जाती है। महिलाएं इससे काफी परेशान रहती हैं। स्किन टैनिंग के कारण चेहरे की त्वचा बदरंग नजर आती है। शरीर का जो भी हिस्सा ढका हुआ नहीं होता है, वहां सूरज की किरणें अपना बुरा असर दिखाती हैं, जिससे त्वचा टैन हो जाती है। परेशान होने की जरूरत नहीं, आप स्किन टैनिंग की समस्या से बच सकती हैं, जब अपनाएंगी मशहूर सौंदर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन के ये घरेलू नुस्खे-

स्किन टैनिंग से बचने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे

स्क्रब- बादाम से बेहतर फेशियल स्क्रब तैयार किया जा सकता है। बादाम को गर्म पानी में तब तक रखें जब तक कि छिलका हटने न लगे। फिर सुखा कर पाउडर की तरह ग्राइंड कर लें। इस पाउडर को एयरटाइट जार में बंद करके रख दें। प्रत्येक सुबह 2 छोटे चम्मच बादाम पाउडर में थोड़ी सी दही मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ें और फिर पानी से धो लें। जिन की त्वचा तैलीय है, वो चावल के पाउडर में दही मिलाकर लगा सकती हैं।

स्किन समर केयर : सन एक्सपोजर से त्वचा पड़ सकती है काली, अपनाएं शहनाज हुसैन के ये टिप्स

टैनिंग दूर करने के उपाय- दही में चुटकी भर हल्दी मिलाकर प्रतिदिन 20-30 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें। फिर पानी से चेहरा धो दें। 1 छोटे चम्मच में 2 छोटे चम्मच नीबू का रस मिलाकर प्रतिदिन चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट रखने के बाद धो लें।

जब हो त्वचा तैलीय– बराबर मात्रा में नीबू और खीरे का रस मिलाकर 20 मिनट के लिए प्रतिदिन लगाएं। आप चाहें तो खीरे के गूदे को दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। यह तैलीय त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि खीरे में एस्ट्रिंजेंट होता है। टमाटर के गूदे में 1 छोटे चम्मच शहद मिलाएं और प्रतिदिन 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर पानी से धो लें।

सनबर्न- कॉटन वूल की मदद से प्रतिदिन चेहरे पर कोल्ड मिल्क अप्लाई करें। यह स्किन को न सिर्फ मुलायम बनाता है बल्कि इससे त्वचा की रंगत साफ होती है। सामान्य से रूखी त्वचा वाली युवतियों को इस का इस्तेमाल प्रतिदिन करना चाहिए। सनबर्न दूर करने के लिए आप चाहें तो मुट्ठी भर तिल के दाने को चूर लें और इसमें आधा कप पानी मिला दें। इसे 2 घंटे के लिए छोड़ दें। पानी छान लें और उस पानी से चेहरे को साफ करें।

गर्मी में इन घरेलू उपायों से पाएं ऑयली स्किन से छुटकारा, चेहरा दिखेगा खिला-खिला

डार्क स्पॉट के लिए- थोड़े से दानेदार नमक को क्रीम या प्लेन व्हाइट पेट्रोलियम जेली में मिलाएं और उन भागों में लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें जहां डार्क स्पॉट्स हैं। इसे पानी से साफ करने के बाद कोल्ड मिल्क चेहरे पर 15 मिटन लगा कर रखें और फिर चेहरा धो लें।

क्लिंजिंग और स्किन लाइटेनिंग मास्क- खीरा और पपीते के गूदे को 1 छोटे चम्मच दही, 1 छोटे चम्मच शहद, 4 छोटे चम्मच ओटमील और 1 छोटे चम्मच नीबू के रस के साथ मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर गर्दन और चेहरे पर लगाएं। सप्ताह में 2 बार इसे आधे घंटे लगा कर रखने से त्वचा मुलायम और चमकीली होती है।

बॉडी मसाज- तिल के तेल से प्रतिदिन शरीर को मसाज दें। दही में बेसन, नीबू का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाएं और गर्दन, बांह, पैरों पर सप्ताह में 3 बार 30 मिनट के लिए लागकर रखें। फिर पानी से साफ कर लें।

हाथों-पैरों की देखभाल- बड़े दाने वाले चीनी और नीबू के रस को साथ मिक्स कर लें। इसे हाथों पर लगाएं। इसे तब तक रगड़ें जब तक की चीनी घुल न जाए। 15 मिनट रखने के बाद धो लें। चाहें तो 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के तेल और 3 बड़े चम्मच बड़े दानेदार चीनी को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और हाथों पर रगड़ें। 15 मिनट रखने के बाद धो लें। पैरों की देखभाल के लिए पानी में नीबू का रस मिलाएं और उस में पैरों को डुबा कर रखें। इससे टैनिंग की समस्या दूर होने के साथ-साथ पैरों की दुर्गंध भी दूर होती है।

गर्मी में झुलस न जाए त्वचा, इन आसान उपायों से करें देखभाल

ये हैं झुर्रियों से बचने के 7 बेहतर उपाय, गर्मी में जरूर करें फॉलो वरना बदरंग हो सकती है त्वचा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source