आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे ये फ्रूट जूस

बालों के झड़ने की समस्या शरीर में पौषक तत्वों की कमी और शरीर में चर्बी के बढ़ने की वजह से होते है। यह दोनों गलत खानपान और कुपोषण का परिणाम है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 29, 2018 5:27 PM IST

अपनी सेहत के लिए लोग जूस का इस्तेमाल तो करते ही हैं, लेकिन आप फलों के जूस से अपने सौंदर्य को भी निखार सकते हैं। शरीर को जरूरी न्यूट्रीशन पहुंचाने का सबसे आसान तरीका है ताजा फल और सब्जियों का सेवन. विटामिन, मिनरल, एंजाइम का सबसे बेहतरीन साधन है फल और सब्जियां। जूस शरीर में सबसे ज्यादा आसानी और तेजी से घुलमिल जाते हैं। इनमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें - स्वाद ही नहीं खूबसूरती के लिए भी खास है आलू, जानें इसके फायदे

भरपूर पोषण - ताजा फलों के जूस के सेवन से शरीर को ताकत मिलने के साथ-साथ बीमारियों से भी दूर रहा जा सकता है। जूस को शक्तिशाली क्लीन्जिंग और औषधीय शक्ति की वजह से नेचुरल ट्रीटमेंट का हिस्सा रहा है।  इससे त्वचा, बाल, आंखें और नाखूनों के सौंदर्य में जबरदस्त निखार आता है। यह भी पढ़़े़ें - ठंडी या गर्म कैसी होती है इलायची की तासीर? जानें इसके  लाभ 

नेचुरल ब्‍यूटी - शरीर में प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने के लिए ताजा फलों और सब्जियों के जूस के साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी लेना चाहिए। वास्तव में यह शरीर को सही मात्रा में डाइट देने का सबसे बेहतर तरीका है। इससे शरीर को केमिकल एलिमेंट से छुटकारा पाने और साफ रखने में मदद मिलती है। अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल और एन्जाईंम मिलते रहते हैं, तो यह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से भी ज्यादा आकर्षक दिखने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें – सर्दियों में इन चीजों को डायट में करें शामिल, तो नहीं फटेंगी एडि़यां

बचाता है हेयर फॉल से - बालों के झड़ने की समस्या शरीर में पौषक तत्वों की कमी और शरीर में चर्बी के बढ़ने की वजह से होते है। यह दोनों गलत खानपान और कुपोषण का परिणाम है। जूस सभी फलों और सब्जियों से निकाले जा सकते हैं। सेब, अंगूर, संतरा, गाजर, खीरा, टमाटर, बंद गोभी और पालक के ताजे जूस का उपयोग करना चाहिए। शुरुआत में हल्की मात्रा में जूस का उपयोग करना शुरू कीजिए, धीरे-धीरे इसे बढ़ाते जाइए।

ताजे हों फल - जब आपके शरीर को आदत पड़ जाए तो रोजाना जूस का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। यह जरूर याद रखिए की जूस को पानी में मिलाकर पतला कर लेना चाहिए। फल और सब्जियां बिल्कुल ताजी होनी चाहिए। इनमें नींबू और संतरे का जूस भी मिलाया जा सकता है। लेकिन जूस में नमक या चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source