रात में सोने से पहले की जाने वाली इन 5 गलतियों के कारण झड़ने लगते हैं बाल, कहीं आप भी तो नहीं करते ये 5 काम

रात में सोने से पहले क्या आप भी करते हैं ये 5 गलतियां? यदि हां, तो कम उम्र में ही हो जाएंगे टकले....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 3, 2021 11:44 PM IST

Causes of Hair Fall in Hindi: हर किसी को अपने बालों से बेहद प्यार होता है। कोई भी चाहता है कि उसके बाल लंबी उम्र तक काले, घने, मजबूत बने रहें और बालों को स्वस्थ रखने के लिए हर कोई अपने तरीके से हेयर केयर (Hair care tips) भी करते हैं। लेकिन, कुछ लोग अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने की बजाय उन्हें नुकसान पहुंचाने लगते हैं। अधिकतर लोग दिन के साथ-साथ रात में भी बालों को टूटने-गिरने से बचाने के लिए कई तरह के हेयर केयर टिप्स (Hair care tips for night) फॉलो करते हैं, लेकिन जानकारी ना होने के कारण ये टिप्स बालों को फायदा पहुंचाने के कारण नुकसान पहुंचाने लगते हैं। कुछ ऐसी गलतियां लोग रात में सोने से पहले अपने बालों के साथ करते हैं, जिनसे हर किसी को बचना चाहिए। जानें, कौन सी हैं वे 5 गलतियां जिनके कारण रात में टूटते हैं अधिक बाल (Causes of Hair Fall in Hindi)....

1. रात में टाइट बाल बांधकर सोना

कुछ महिलाएं अपने बालों को टाइट बांधकर सो (Bedtime mistakes causes hair fall) जाती हैं। पोनीटेल, जूड़ा, चोटी बनाकर ही रात में सो जाती हैं, तो इस आदत को सुधार लें। बाल सुबह कंघी करने से जब टूटते हैं, तो यह बालों को टाइट बांधकर सोने का ही नतीजा होता है। अधिक टाइट करने से बाल ज़ड़ों से खिंचते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

2. गीले बालों को बिना सुखाए हुए सोना

शाम में बालों को गीला करके नहाने की आदत है, तो इसे अच्छी तरह से सुखाकर ही सोएं। गीले बालों में सोने से बचें। इससे बालों के स्ट्रेंड को नुकसान पहुंचता है। ध्यान रखें कि गीले बाल सूखे बालों से ज्यादा और जल्दी टूटते हैं।

3. कॉटन के तकिये पर सोना

तकिये का कवर भी बालोंके टूटने का कारण बन सकता है। यदि तकिये का कवर कॉटन फैब्रिक का है, तो सिर को रात में इधर-उधर घुमाने से बाल अधिक उलझते हैं और जल्दी टूटते हैं। बेहतर है कि आप सैटिन, सिल्क फैब्रिक से बने तकिये के कवर का इस्तेमाल करें।

4. रात में कंघी करके सोना

यदि आप रात में सोने से पहले बालों को सुलझा कर सोते हैं, तो ऐसा ना करें। बेडटाइम से पहले बालों को कंघी करने से बालों के स्ट्रेंड पर तनाव पड़ता है, जिससे बाल तेजी से टूटते हैं। रात में बालों को कंघी ना करें, तो ही बालों की सेहत के लिए अच्छा है।

5. बालों को हाथों से छेड़ते रहना

अधिकतर लोग ऐसे होते हैं, जो रात में नींद नहीं आती है, तो अपने ही बालों को छेड़ते रहते हैं। उंगलियों से बालों को छूते रहते हैं। हर दिन ऐसा करते हैं, तो इससे बालों के स्ट्रेंड को नुकसान पहुंच सकता है। हेयर स्ट्रेंड पर तनाव पड़ने से बाल टूटने लगते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.