ये ब्यूटी प्रॉडक्ट्स आपकी sensitive skin को कर सकते हैं परेशान

जानें कहीं आप भी किसी ग़लत प्रॉडक्ट का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 23, 2017 12:21 PM IST

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको पता होगा कि वह कितनी जल्दी परेशान हो जाती है। तो ऐसे में किसी नये खूशबूदार प्रॉडक्ट या मॉश्चराइज़र के इस्तेमाल की बात ही नहीं उठती। स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. कनिका ठाकुर बता रही हैं कुछ ऐसे ही उत्पादों के बारे में जो आपकी स्किन को सूजी हुई दिखा सकते हैं।

सल्फेट शैम्पू और कंडीशनर

सल्फेट (Sulphate) सेंसिटिव स्किन के लिए अच्छी नहीं होता। मिनरल सॉल्ट वाले सल्फर से बनी चीज़ें, जैसे स्ट्रॉन्ग डिटर्जेंट, सल्फेट शैम्पू और कंडीशनर की वजह से आपके चेहरे और पूरे शरीर पर रूखापन और खुजली हो सकती है। अपने लिए शैम्पू और कंडीशनर खरीदते समय ध्यान से लेबल पढ़ें, कहीं उसमें सोडियम लॉरेथ सल्फेट (sodium laureth sulphate) और सोडियम लॉरियल सल्फेट (sodium lauryl sulphate) तो नहीं हैं।

खूश्बूदार बॉडी लोशन और क्रीम

'खुशबू' या फ्रेगरेंस शब्द में कई तत्व छिपे हुए होते हैं जो आपकी त्वचा को परेशान कर सकते हैं। इसलिए अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो आपको इन तत्वों से ज़्यादा एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। इसीलिए ऐसी चीज़ें खरीदें जिसमें खुशबू नहीं होती। ऐसी चीज़ें खरीदें जिसमें नैचुरल ऑयल्स हों। किसी भी प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें, यह हमेशा एक अच्छा तरीका हो सकता है।

केमिकल सनस्क्रीन

केमिकलवाली सनस्क्रीन सेंसिटिव त्वचा में जलन पैदा कर सकती है। केमिकल सनस्क्रीन में आमतौर पर ऑक्सीबेंज़ोन(oxybenzone), होमोसलेट(homosalate), ऑक्टाइसलेट(octisalate) और एवोबेन्ज़ोन(avobenzone) जैसे तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा को परेशान कर सकते हैं। लेबल को बारीकी से पढ़ें और केवल ऐसे सनस्क्रीन खरीदें जिनमें टाइटेनियम ऑक्साइड(titanium oxide) और जिंक ऑक्साइड (zinc oxide)हों।

फेस स्क्रब

सेंसिटिव त्वचा के लिए स्क्रब बहुत कठोर हो सकता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसके दाने कितने मुलायम होते हैं। ड्राई ब्रश और लूफा जैसी चीज़ों से आपकी त्वचा को भी परेशान हो सकती हैं। स्क्रब से मुंहासे और त्वचा का रूखापन भी बढ़ सकती है। अगर आप अपना चेहरा साफ़ करना चाहते हैं, तो डेड स्किन को हटाने के लिए लैक्टिक एसिड जैसे कोमल केमिकल एक्सफॉलिएंट्स चुनें।

अल्कोहल वाले स्किनकेयर उत्पादों

अल्कोहल वाले स्किनकेयर प्रॉडक्ट्ल आपकी त्वचा से नमी कम  कर सकते हैं और खुजली और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो अल्कोहल-फ्री प्रॉडक्ट्स आपके लिए सबसे सुरक्षित हो सकती हैं।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source