
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 26, 2022 8:56 PM IST
कोरोना की तीसरी लहर धीरे-धीरे खत्म होने लगी है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी फिर से पटरी पर लौट रही है और लोग अपने-अपने कामों के लिए बाहर जाने लगे हैं। साथ ही अब सर्दियां गईं और गर्मी का मौसम आने लगा है अब फिर से वही पसीना, धूल और मिट्टी। इस समय में अक्सर ऑफिस या अन्य किसी काम से रोजाना बाहर जाने वाली महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनकी त्वचा स्किन धूल, मिट्टी और धूप के संपर्क में आती है और उनकी स्किन डल दिखने लगती है। ऐसे में उन्हें अपनी स्किन का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है। बदलते मौसम में सिर्फ बार-बार मुंह धोकर और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स यूज करना ही काफी नहीं है। ऐसे में त्वचा की अंदर से सफाई करनी बेहद जरूरी है, जिसका सबसे अच्छा उदाहरण है भाप लेना। हालांकि, अक्सर कुछ महिलाएं स्टीमर न होने की वजह से भाप न हीं ले पाती हैं। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे आप स्टीमर मशीन के बिना ही घर पर आसानी से भाप ले सकती हैं। चलिए जानते हैं, घर पर भाप लेने को सबसे बेस्ट तरीके क्या हैं।
यदि आपके घर में स्टीमिंग मशीन नहीं है, तो इन आसान टिप्स की मदद से आप भाप ले सकते हैं -
वैसे तो अधिकतर लोगों को भाप लेने की इस तकनीक का पता होता है, लेकिन इसे भी सही तकनीक के साथ करना जरूरी होता है। गर्म पानी को किसी बड़े आकार के कटोरे में डालें और उसके ऊपर मुंह लाएं और सिर पर तौलिया रख लें। हालांकि, इस दौरान मुंह को कटोरे से उचित दूरी पर रखें और ज्यादा करीब न लाएं।
गर्म पानी में तौलिया भिगोकर उससे भाप लेना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। यदि आपके पास स्टीमर नहीं है, तो आपको बस गर्म पानी और तौलिया लेना है। गर्म पानी में तौलिए को भिगो लें और उसे चेहरे पर लपेट लें। इस दौरान अगर आप चाहें तो नाक को खुला छोड़ सकती हैं। हालांकि, साथ ही आपको इस बात का ध्यान भी रखना है कि तौलिया ज्यादा गर्म न हो क्योंकि ऐसा होने पर आपकी स्किन पर नुकसान हो सकता है।
गर्म पानी के साथ नहाना भी बेहद लाभदायक है, जिससे न सिर्फ आपकी त्वचा को गर्म सिकाई मिलती है साथ ही उससे निकलने वाली भाप एक स्टीम थेरेपी का काम करती हैं। इस दौरान स्टीम का भरपूर लाभ उठाने के लिए बस आपको बाथरूम को बंद रखना है।
स्टीमिंग त्वचा के लिए एक लाभदायक थेरेपी है, जिससे अनेक लाभ मिलते हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है -
हालांकि, हर व्यक्ति की स्किन अलग-अलग प्रकार की होती है, जिनमें से कुछ अत्यधिक सेंसिटिव भी होती हैं। इसलिए यदि आपको स्टीम लेने के बाद भी कोई दिक्कत होने लगी है, तो जल्द से जल्द डर्मेटोलॉजिस्ट से दिखा लें।