जानें, कौन से हैं वे 6 कारण जिनसे हो सकते हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल

कई बार आनुवांशिकता भी डार्क सर्कल होने का कारण होता है। परिवार में यदि आपके पेरेंट्स को यह समस्या होगी, तो आपको भी हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 21, 2018 8:09 PM IST

अक्सर कुछ महिलाएं आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे यानी डार्क सर्कल से परेशान रहती हैं। एक बार डार्क सर्कल आंखों के नीचे हो जाए, तो उसे हटाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यह पूरी तरह से गायब नहीं हो सकता। हो सकता है, आप भी डार्क सर्कल से परेशान हों। हो सकता है, उसे चेहरे पर से हटाने के लिए आप घरेलू उपचार या कोई क्रीम अप्लाई करती हों, पर इससे भी जरूरी यह जानना है कि आखिर यह काले घेरे क्यों होते हैं? अक्सर लोग बिना समस्या की जड़ को पहचाने उसका उपचार खुद से करना शुरू कर देते हैं। जरूरी यह है कि आप इसके कारणों को जानें, फिर उसका सही उपचार करें। आमतौर पर महिलाएं सोचती हैं कि काले घेरे पर्याप्त नींद नहीं लेने या फिर डायट में पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण होता है, पर काले घेरे होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। जानें, उन कारणों को जिनकी

वजह से आंखो के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। डार्क सर्कल से हैं परेशान, मकर मुद्रा में छिपा है इसका इलाज

आनुवंशिकता

कई बार आनुवांशिकता भी डार्क सर्कल होने का कारण होता है। परिवार में यदि आपके पेरेंट्स को यह समस्या होगी, तो आपको भी हो सकता है। बेहतर है कि इसका इलाज किसी स्किन स्पेशलिस्ट से कराएं।

आंखों में एलर्जी और एक्जिमा

किसी भी तरह की आंखों की एलर्जी से भी डार्क सर्कल की समस्या हो सकती है। आंखों में धूल-मिट्टी जाने से आंखों में एलर्जी होती है, जिसके कारण आंखों की आसपास की त्वचा के पास खुजली होने लगती है। कई बार इस एलर्जी से आंखों में सूजन भी हो जाती है, जिसके कारण आंखों के नीचे काले घेरे होने लगते हैं। एक्जिमा से भी काले घेरे हो सकते हैं। यदि आपकी आंखो में खुजली होती रहती है और आप उसे दूर करने के लिए आंखों को रगड़ती हैं, तो ऐसा करने से भी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं।

त्वचा की खूबसूरती में चार-चांद लगाए नारियल तेल

मेकअप का अधिक यूज

मेकअप का यदि आप अधिक इस्तेमाल करती हैं, तो यह भी एक कारण है, इस समस्या का। देर तक आंखों पर मेकअप अप्लाई किए रहने से आंखों के आसपास की त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं जिसके कारण आंखो के नीचे की त्वचा काली पड़ने लगती है।

नसों का नीला होना

आंखों की त्वचा के नीचे पाई जाने वाली नसें भी काले घेरे का कारण हो सकती हैं। आंखों के नीचे स्थित नसों का रंग नीला होता है। जिनकी आंखों के नीचे की त्वचा बहुत पतली होती है, उनमें ये नसें भी काले घेरे जैसी लगती हैं। इससे आपकी आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई देने लगते हैं।

मुंहासे और डार्क सर्कल से हैं परेशान, चंदन करेगा सभी समस्याओं का समाधान

धूप के कारण

यदि आप देर तक धूप में रहती हैं, तो इससे भी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। धूप में देर तक घूमने से सबसे ज्यादा आंखों के नीचे की त्वचा को ही नुकसान पहुंचता है। धीरे-धीरे काले घेरे होने लगते हैं। ऐसे में धूप में निकलने से पहले सन्सक्रीम का प्रयोग जरूर करें। आप चाहें तो धूप से चेहरे व आंखों की त्वचा को बचाए रखने के लिए हैट, चश्मा भी प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपकी आंखो के नीचे की त्वचा काली नहीं पड़ेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source