बदलता मौसम नहीं बल्कि ये 5 कारण हो सकते हैं होंठ फटने के लिए जिम्मेदार, जरूर जानें इन्हें

मौसम में थोड़ा बहुत बदलाव आ चुका है। ऐसा मौसम सेहत को न सिर्फ अंदर से बल्कि बाहर से भी प्रभावित कर सकता है। इस मौसम में सर्दी जुकाम के साथ ही लोगों को होंठ फटने की समस्या होना आम हो जाता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने होंठों की काफी केयर करते हैं लेकिन उसके बावजूद उनके होंठ फट जाते हैं। वे लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है! अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज हम आपको 5 ऐसे कारण बता रहे हैं तो होंठों के फटने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 12, 2020 6:31 PM IST

मौसम में थोड़ा बहुत बदलाव आ चुका है। ऐसा मौसम सेहत को न सिर्फ अंदर से बल्कि बाहर से भी प्रभावित कर सकता है। इस मौसम में सर्दी जुकाम के साथ ही लोगों को होंठ फटने की समस्या होना आम हो जाता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने होंठों की काफी केयर करते हैं लेकिन उसके बावजूद उनके होंठ फट जाते हैं। वे लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है! अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आज हम आपको 5 ऐसे कारण बता रहे हैं तो होंठों के फटने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

एंगुलर चेलाइटिस

यह एक ऐसी बीमारी है जिसके होने से होठ फट जाते हैं। इस बीमारी से होंठों में सूजन आ जाती है और होंठ तेजी से फटने लगते हैं। सन डैमेज, संक्रमण, डेंटल ट्रॉमा और अत्यधिक सलाइवा का उत्पादन एंगुलर चेलाइटिस का कारण बन सकता है। ऐसी स्थिति में होठों का फटना, सूखापन और होठों के किनारों में दरारें आना आम हो जाता है। यदि आपके होंठ बार बार फटते हैं तो आपको तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

Herbal remedies for chapped lips

स्पासी फूड का सेवन

नियमित रूप से बहुत अधिक मसालेदार या ऑयली फूड का सेवन भी होंठ फटने का कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं पैदा कर सकती है, जिससे होठों के फटने और उनमें सूजन की समस्या हो जाती है। इसलिए कम मसालेदार भोजन का सेवन करें।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियां

यदि आपके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी समस्याओं जैसे कि आंतों की सूजन, कब्ज, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) या क्रोहन रोग के मरीज हैं तो आपने होंठ फटे सकते हैं। या अगर आपको पेट से संबंधी कोई बीमारी नहीं है तो ऐसा हो सकता है कि आप इनकी चपेट में आ सकते हैं और होंठ फटना एक शुरुआती लक्षण है। इस चीज को साफ करने के लिए आप अपने लक्षणों पर ध्यान दें या डॉक्टर की सलाह लें।

थायराइड

थायराइड होने पर होंठ फटने लगते हैं। अगर लाख देखभाल करने के बावजूद आपके होंठ फट रहे हैं तो अपने थायराइड के स्तर की जांच कर लें। हाइपोथायरायडिज्म के कारण होंठ फट सकते हैं।

winter lip care tips

होंठ पर जीभ लगाना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह बार बार अपने होंठों पर जीभ लगाते हैं या उन्हें अपने थूक से गीला करते रहते हैं। जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ देर के लिए तो आपके होंठो पर मॉइस्चर आ जाएगा लेकिन थूक के साथ धूल चिपकने से वह फट सकते हैं। इसलिए ऐसा करने के बजाय अपने होंठों पर लिपबाम लगाएं।