
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 12, 2018 9:04 PM IST
मुल्तानी मिट्टी नाभि के कालेपन को दूर करती है। © Shutterstock
अक्सर महिलाएं चेहरे, हाथों और गर्दन के भाग पर खूब ध्यान देती हैं, पर शरीर के ढंके हुए भाग को साफ करने के बारे में बहुत कम ध्यान देती हैं। गंदगी चाहे शरीर के किसी भी हिस्से पर हो, सुदंरता को खराब कर ही देती है। शरीर में नाभि भी एक ऐसी जगह है, जिसका साफ होना जरूरी है। कई बार साड़ी या छोटे टॉप पहनने से नाभि नजर आती है। यदि नाभि गंदी हुई या कालापन हुआ तो आपको भीड़ में शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है।
आप भी करती हैं हेयर रिमूवल का यूज, तो कहीं हो न जाए इस महिला की तरह आपका हाल
नाभि के कालेपन के कारण आपको क्राप टॉप पहनने में भी शर्म आती है। अक्सर महिलाएं नाभि की गंदगी या कालेपन को दूर करने के लिए कई तरह के क्रीम अप्लाई करती हैं पर जरूरी नहीं कि हर बार आप केमिकल युक्त चीजों का ही सहारा लें। इससे आपकी त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। जानिए कुछ ऐसे असरदार और किफायती घरेलू नुस्खे, जिससे नाभि का कालापन चुटकियों में दूर हो जाएगा।
पुरुष भी पा सकते हैं साफ-सुथरी और हेल्दी स्किन, बस करने होंगे ये काम
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी में दो बूंद बादाम का तेल, नींबू का रस और गुलाबजल मिलाएं। अब इसे नाभि पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से इसे साफ कर लें। हफ्ते में 2-3 तीन बार इसका इस्तेमाल नाभि के कालेपन को दूर कर देगा।
आलू का रस
यदि नाभि का कालापन ज्यादा हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं। थोड़ा सा उबला हुआ आलू लें और उसे नाभि पर रगड़ें। ऐसा रोजाना नहाने से पहले करें। इससे नाभि का कालपन कुछ दिनों में ही दूर हो जाएगा।
मुंहासे और डार्क सर्कल से हैं परेशान, चंदन करेगा सभी समस्याओं का समाधान
पका हुआ पपीता
सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही नहीं, पपीते का इस्तेमाल नाभि का कालापन दूर करने के लिए भी फायदेमंद है। पके हुए पपीते को नाभि पर कुछ देर अच्छी तरह मसलें और फिर पानी से साफ कर लें। इससे कुछ ही दिनों में नाभि का कालापन दूर हो जाएगा।
वर्किंग वुमेन इन 7 तरीकों से रख सकती हैं अपनी त्वचा का ख्याल
नारियल तेल
नारियल तेल में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बिना किसी साइड इफैक्ट के नाभि के कालापन को दूर करते हैं। 10 मिनट तक नारियल तेल से नाभि की मालिश करें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से नाभि के आसपास की जगह को साफ कर दे। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में कालापन दूर होने के साथ स्किन मॉश्चराइज भी हो जाएगी।
चिरौंजी
नाभि का कालापन दूर करने के चिरौंजी भी बेहद असरदार है। इसके लिए आप चिरौंजी में शहद, नींबू और गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को निमयित रूप से नाभि पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में कालापन दूर हो जाएगा।