Advertisement

Soft Hands: यदि आप भी चाहती हैं नरम और कोमल हाथ, तो घर पर ऐसे बनाएं खास स्क्रब

Homemade Scrubs For Soft Hands: बार-बार गर्म व ठंडे पानी में हाथ डालने, कपड़े धोने और बर्तन साफ करने जैसे कामों के कारण हाथों की स्किन में ड्राइनेस आ जाती है। इस लेख में हम आपको कुछ घर पर बनाए जाने वाले नेचुरल स्क्रब के बारे में बताएंगे जो आपके हाथों की त्वचा को कोमल रखने में मदद करेंगे।

Written By Mukesh Sharma
Published : March 3, 2022 4:07 PM IST

जब भी स्किन केयर की बात आती है अधिकतर लोग चेहरे की देखभाल के बारे में सोचने लग जाते हैं। हालांकि, सिर्फ चेहरे को सुंदर बनाना अच्छा दिखने के लिए अधूरी तैयारी जैसा है। आप अपनी फेस स्किन का कितना भी ध्यान रख लें, यदि आपके हाथों की स्किन साफ नहीं है और उसमें ड्राइनेस है, तो समझ लीजिए आपके चेहरे का लुक अधूरा है। लेकिन सच्चाई यही है क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि अधिकतर महिलाएं ज्यादातर ध्यान अपने चेहरे का ही रखती हैं। यही कारण है कि मार्केट में मिलने वाले अधिकतर स्किन केयर प्रोडक्ट्स फेस के लिए ही होते हैं। हाथ हमारे शरीर के सबसे अधिक काम में लाए जाने वाले अंगों में से एक हैं, बर्तन व कपड़े धोने से लेकर साफ-सफाई तक हाथों की स्किन कई प्रकार के केमिकल, धूल-मिट्टी और कचरे के संपर्क में आती है। इसलिए हाथों की त्वचा में अक्सर ड्राइनेस व अन्य समस्याओं का शिकार हो जाती हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपके लिए घर पर बने कुछ खास प्रकार के स्क्रब लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने हाथों को की स्किन को मॉइस्चराइज व मुलायम रख सकती हैं।

एप्सम साल्ट और नारियल के तेल का स्क्रब

एप्सम साल्ट स्किन के लिए काफी लाभदायक होता है, जिसकी मदद से हाथों की खराब त्वचा की पपड़ी को उतार देता है, जिससे नई नरम त्वचा आ जाती है। साथ ही एप्सम साल्ट सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद कर सकता है। एप्सम साल्ट को नारियल के तेल में उचित मात्रा में मिलाकर मिलाकर इसकी पेस्ट बना लें और हाथों पर स्क्रब की तरह यूज करें।

Advertisement

शुगर और ऑलिव ऑयल का स्क्रब

ऑलिव ऑयल स्किन को फायदा पहुंचाने वाले कई प्रकार के फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को लाभ पहुंचा सकते हैं। शुगर के साथ ऑलिव ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाकर उसकी पेस्ट बनाएं और फिर उसे अपने हाथों पर रब करें। अधिक लाभ लेने के लिए इसमें कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल भी मिलाया जा सकता है।

चीनी और नारियल के तेल का स्क्रब

चीनी और नारियल के तेल को मिलाकर स्किन पर रब करने से यह एक अच्छे एक्सफोलिएटर की तरह काम कर सकता है, जिससे हाथों की नई त्वचा आ जाती है और हाथ मुलायम रहते हैं। नारियल के तेल में त्वचा को फायदा पहुंचाने वाले कई गुण होते हैं। नारियल के तेल और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाएं और चाहें तो उसमें थोड़ा नींबू व शहद भी मिलाया जा सकता है। इसकी पेस्ट बनाकर हाथों की स्किन पर इस्तेमाल करें

Advertisement

विटामिन ई के तेल का स्क्रब

स्किन के डैमेज को रोकने में विटामिन ई का तेल काफी लाभदायक चीज है साथ ही यह त्वचा को अल्ट्रावायलेट रेज से भी बचाता है। स्क्रब बनाने के लिए आप विटामिन ई ऑयल को स्क्रब का टेक्सचर देने के लिए इसमें ब्राउन शुगर मिलाई जा सकती है।

बादाम और शहद का स्क्रब

शहद को त्वचा में नमी प्रदान करने वाले गुण के लिए जाना जाता है और पिसा हुआ बादाम स्किन को एक्सफोलिएट करने का काम करता है। डेढ़ चम्मच शहद और आधा चम्मच मिल्क में कुछ इतनी मात्रा में पिसे हुए बादाम मिलाएं बादाम मिलाएं कि उससे सही पेस्ट बना जाए। इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाएं और यह एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करेगा।

डॉक्टर से भी ले सलाह

वैसे तो उपरोक्त बताए गए सभी नुस्खे पूरी तरह से नेचुरल हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को इनमें किसी नुस्खे से एलर्जी हो सकती है। इसलिए यदि आप उपरोक्त में से कोई भी नुस्खा आजमाना चाहती हैं, तो एक बार अपने स्किन डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।