
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : April 21, 2023 5:34 PM IST
गर्मियों के मौसम में टैनिंग की समस्या बेहद आम है। जहां एक तरफ हम सर्दियों में सूरज सी चमचमाती स्किन को पसंद करते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गर्मियों के मौसम में इसी सूरज की वजह से स्किन से जुड़ी अनगिनत समस्याएं सामने आ जाती हैं। चिलचिलाती धूप और पसीने की वजह से स्किन अपनी नेचुरल चमक खो देती है। टैनिंग भी उन्हीं समस्याओं में से एक है। यह समस्या तब होती है, जब हमारी स्किन सूर्य की रौशनी के संपर्क में आती है, और मिलेनिन छोड़ने लगती है। कभी कभी इस टैनिंग की समस्या से आत्म विश्वास भी डगमगाने लगता है। गर्मियों में टैनिंग बेहद आम समस्या है। इस मौसम में चेहरे की ताजगी कहीं खो सी जाती है। वैसे तो टैनिंग से बच पाना आसान नहीं है, लेकिन आप घर पर मौजूद कुछ साधारण सी चीजों की मदद से सन टैन को आसानी से हटा सकती हैं। वो कैसे, चलिए जान लेते हैं।
कॉफी बॉडी स्क्रब बनाने के लिए आपको एक बड़ी चम्मच फिल्टर कॉफी की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही इसमें एक से दो चम्मच बादाम या नारियल का तेल, आधा चम्मच चीनी और नींबू के रस की कुछ बूंदे आपस में मिलाएं। इस मिक्सर को अच्छी तरह से मिलाने के बाद टैन से प्रभावित शरीर के हिस्सों में हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर बाद इसे नार्मल पानी से धो लें। इस कॉफी बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार करने से ज्यादा अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।
स्किन की अच्छी देखभाल करने के लिए पपीता काफी फायदेमंद होता है। पपीते में एंजाइम नाम का तत्व होता है, जो स्किन को ब्राइट और रंगत निखारने का काम करता है। इसके अलावा पपीता स्किन के अल्सर का इलाज भी बखूबी तरीके से करता है। इतना ही नहीं इससे शरीर से टैन को हटाने में भी मदद मिलती है।
पपीते का मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच शहद और पके हुए पपीते को अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को टैन वाली जगह पर लगाकर कुछ मिनटों तक मसाज करें। 20 मिनट सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें और माइल्ड सा मॉइश्चराइजर लगा लें। अच्छे रिजल्ट के लिए इस मास्क को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर इस्तेमाल करें।
दो चम्मच बेसन में एक चम्मच दूध या दही और एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे पैक को टैनिंग वाली जगह पर समान रूप से लगाएं और सूखने के बाद गर्म पानी से धो लें।
कुछ पके हुए केले को एक चम्मच शहद, दूध और मलाई के साथ मैश कर लें। शरीर की टैनिंग वाले हिस्सों पर लगाने के करीब 15 मिनट के बाद इसे धो लें।
नारियल का दूध नेचुरल डी-टेनर की तरह काम करता है। इसमें विटामिन सी और लैक्टिक एसिड की प्रचुर मात्रा होती है। जो स्किन से टैनिंग को प्रभावी ढंग से खत्म करने में मददगार है। इसके अलावा इसमें काफी नमी होती है, जो स्किन को हाइड्रेट रखती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नारियल के दूध में कॉटन बाल को डीप करके चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे नार्मल पानी से धो लें।
गर्मियों के दिनों में अपनी स्किन की अच्छी देखभाल के लिए स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करें। जिसमें सनस्क्रीन को शामिल करें। अगर एक बार टैनिंग ने आपको जकड़ लिया तो इसे हटाने में एक से दो महीने का भी समय लग सकता है। ज्यादा टैनिंग को रोकने के लिए हमारे बताए हुए स्क्रब, मास्क और पैक के इस्तेमाल के साथ-साथ बॉडी पर बार बार सनस्क्रीन जरूर लगाएं।