
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 1, 2021 11:44 AM IST
साल 2021 में ट्रेंड करेंगे ये 5 ब्यूटी हैक्स और ट्रिक्स, इन्हें फॉलो करेंगी तो चेहरा नेचुरली करेगा ग्लो
आखिरकार वक्त आ गया है कि हम 2020 को अलविदा कहें और साल 2021 का स्वागत करें। जब नया साल आता है तो हर कोई कुछ नया करने का सोचता है। लेकिन एक चीज है जो लोग हर साल करना चाहते हैं और करते भी हैं वह है खूबसूरत दिखने का प्रयास। हर कोई चाहता है कि वह खूबसूरत दिखे और उसका चेहरा नेचुरली ग्लो करे। हालांकि कुछ लोग तो ऐसा कर पाते हैं जबकि कुछ महिलाएं ऐसी भी होती है जिनके पास समय की कमी होती है जिस कारण वह अपनी स्किन का खास ख्याल नहीं रख पातीं। इसलिए आज हम आपको साल 2021 में ट्रेंड करने वाले 5 ऐसे ब्यूटी हैक्स और ट्रिक्स बता रहे हैं जो आपको नेचुरली ग्लो दिखाने में मदद करेंगी।
कई बार चेहरे के जिद्दी दाग धब्बे छिपने का नाम ही नहीं लेते हैं। जबकि कई बार ऐसा भी होता है कि अब मेकअप तो कर लेते हैं लेकिन वह हट जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि किसी कारण से आपका फाउंडेशन हट जाता है तो तुरंत दाग वाली जगह पर शेविंग क्रीम लगाएं। इससे दाग आसानी से छिप जाएगा। हालांकि इसे अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
कई बार महंगे-महंगे ब्यूटी प्रॉडक्टस इसलिए यूज में नहीं आ पाते हैं क्योंकि वह सूख जाते हैं। आई लाइनर और मस्कारा इन्हीं में से हैं। लेकिन हम आपको 2021 के लिए एक बहुत ही जबरदस्त ब्यूटी हैक्स बता रहे हैं। आप अपने पुराने और सूखे हुए मस्कारे को फिर से यूज करने के लिए उसमें लेंस सल्यूशन की कुछ बूंदें डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप अपने फेवरेट मस्कारो को महीने में कम से कम 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
मेकअप हटाने के लिए रिमूवर्स के मुकाबले वाइप्स आसान होते हैं। इन्हें सोने से पहले बिस्तर के पास रखें। जब भी आप चेहरे पर मेकअप लगाएं तो सोने से पहले मेकअप हटाना न भूलें। इससे आपकी स्किन साफ भी रहेगी और वाइप्स को इस्तेमाल करना भी बहुत आसान होता है।
हल्के बालों की समस्या से परेशान हैं तो इसके लिए बालों के कलर स मेल खाते आईशैडो को अपने स्कैल्प और हेयरलाइन पर लगा लें। इससे पार्टिंग निकलने पर भी कुछ खास असर नहीं पड़ेगा और आपको इल्यूजन होगा कि बालों में वॉल्यूम है।
नेल पॉलिश लगाना तो आसान होता है लेकिन इसे सुखाना बहुत परेशान करता है। नेल पॉलिश लगाने के बाद अगर आप चाहती हैं कि वह जल्दी सूख जाए तो इसके लिए नेल पॉलिश का एक कोट लगाने के बात हाथों कों ठंडे पानी में 2 से 3 मिनट के लिए डुबोएं। इससे नेल पॉलिश जल्दी सूख जाएगी।