... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : September 29, 2023 11:29 AM IST
Add coconut oil to this gel, add curry leaves, and heat it on low flame for about 10 minutes. When the mixture cools down, filter it through a clean muslin cloth and fill the prepared oil in a glass bottle. Now apply this oil to your hair 2 to 3 times a week. This will improve hair growth.
काले, लंबे और घने बाल भला किसे पसंद नहीं होते है। लहराते हुए काले बाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है जब बाल समय से पहले ही सफेद होने लग जाते हैं। हालांकि कभी-कभी बालों का सफेद होना किसी बीमारी के कारण भी हो सकता है और कभी इसके बाहरी कारण भी हो सकते हैं। यदि आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं तो ये आपके शरीर में बढ़ रहे पित्त दोष का साफ संकेत है। कई बार शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी बालों के असमय सफेद होने का कारण बन जाते हैं। यदि आप अपने सफेद होते बालों की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के उपाय ढूंढ रही हैं तो आयुर्वेद आपकी इसमें काफी मदद कर सकता है। आज हम आपको ऐसे 5 आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जो आपकी इस समस्या का जल्द समाधान कर देंगे।
बालों की सफेदी को दूर करने में भृंगराज एक वरदान साबित होता है। भृंगराज का प्रयोग करने से आपके बालों का नेचुरल रंग बहाल होता है। सफेद बालों से बचने के लिए बचने के लिए ये सबसे अच्छा प्राकृतिक उपचार है। भृंगराज में हरीतकी नामक तत्व पाया जाता है जो हमारे बालों को सफेद होने से रोकता है। नियमित भृंगराज तेल बालों में लगाने से बालों की सफेदी तेजी से दूर होती है।
आप भृंगराज को किसी भी नेचुरल के साथ मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।
इसका सबसे अच्छा प्रभाव कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर लगाने से दिखता है।
अपने हेयर पैक के साथ भी भृंगराज पाउडर को मिलाकर लगाया जा सकता है।
सप्ताह में एक बार भृंगराज अपने बालों में लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से धो लें।
बालों के सफेद रंग को दूर करने के लिए मेहंदी एक सबसे प्रचलित तरीकों में से एक है। मेहंदीमे पाए जाने वाले तत्व आपके बालों को ऊपर से कोट करते हैं जिससे बालों की एक सुरक्षा परत तैयार हो जाती है। इस तरह मेहंदी भी हमारे बालो को सफेद होने से बचाती है।
लोहे के पात्र में रात भर के लिए मेहंदी पाउडर को पानी से साथ भिगो दें।
अगले दिन इसे अपने बालों पर अप्लाई करें।
1-2 घंटे तक लगा रहने के बाद इसे पानी से धो लें।
इसके गुणों को और ज्यादा बढ़ाने के लिए आप इसमें आंवला पाउडर भी मिला सकते हैं।
प्याज में पाया जाने वाला सल्फर केवल बालों को झड़ने से रोकता है बल्कि उन्हे नेचुरली काला बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा भी प्याज में कई तरह के एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाते हैं।
प्याज के रस को कॉटन में लगाकर स्कैल्प पर अप्लाई करें।
इसके बाद सिर की हल्के हाथ से मसाज करें।
इसे 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। और फिर शैंपू करें।
इस उपाय को हफ्ते में 2-3 बार फॉलो करें।
सेहत के लिए अमृत आंवला हमारे बालों के लिए भी बेहतरीन साबित होता है। ये बालों की ग्रोथ से लेकर सफेद बालों को भी काला करता है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला हमारी हेयर हेल्थ के लिए रामबाण है।
इसके लिए आप आंवला पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं।
100 मिली. नारियल तेल में थोड़ा आंवला पाउडर मिला दें।
इस पेस्ट को सिर पर अच्छी तरह लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें।
सप्ताह में एक बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
आयुर्वेद में शिरोधारा प्रक्रिया का अपना बड़ा महत्व है। शरीर में पित्त दोष को कम करने का सबसे अच्छा उपचार शिरोधारा हो सकता है। इस प्रक्रिया में आपके सिर के ऊपर किसी तरल पदार्थ को एक धारा के प्रवाह में डाला जाता है। शिरोधारा से हमारा तंत्रिका तंत्र रिलेक्स होता है। जिससे हमें शांति महसूस होती है। बालों के असमय सफेदी को दूर करने के लिए शिरोधारा काफी कारगर सिद्ध होती है।
इस प्रक्रिया में किसी एक तरल पदार्थ को बिना रुके लगातार सिर के ऊपर डाला जाता है।
जिसमें रोगी के अनुसार नेचुरल ऑयल, दूध, या कोई औषधि भी हो सकती है।
Disclaimer- उपरोक्त जानकारी इंटरनेट पर प्राप्त विभिन्न स्रोतों के आधार पर है। ये कोई एक्सपर्ट की सलाह नहीं है। इसमें बताए सभी नुस्खे वैसे तो पूरी तरह प्राकृतिक हैं, लेकिन फिर भी किसी उपाय को अपनाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।