... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 16, 2019 2:33 PM IST
ज्यादा मीठा खाने से एजिंग की प्रॉब्लम होने लगती है। एजिंग से दूसरी प्रॉब्लम्स भी क्रिएट हो जाती हैं। इसलिए खाने में आपको केवल 2 से 3 प्रतिशत मीठा ही खाना चाहिए।डाइट में ज्यादा चीनी खाने से बैक्टीरियल और फंगल इंफैक्शन हो सकते हैं। ©pixabay
ज्यादा मीठा खाने से एजिंग की प्रॉब्लम होने लगती है। एजिंग से दूसरी प्रॉब्लम्स भी क्रिएट हो जाती हैं। इसलिए खाने में आपको केवल 2 से 3 प्रतिशत मीठा ही खाना चाहिए।डाइट में ज्यादा चीनी खाने से बैक्टीरियल और फंगल इंफैक्शन हो सकते हैं। खासतौर पर अगर आप डायबिटिक हैं तो आपको चीनी कम से कम खानी चाहिए। आइए जानते हैं कि मीठा ज्यादा खाने से आपकी स्किन को क्या परेशानी हो सकती है।
खाली पेट कभी न खाएं ये 6 फल, हेल्थ के लिए हैं खतरनाक।
स्किन एजिंग
अगर आप ज्यादा मीठा खाती हैं तो आपको एजिंग की समस्या जल्दी हो सकती है। दरअसल चीनी कॉलाजेन का बाइंड कर देती है। इसे ग्लाइकेशन कहते हैं। ग्लाइकेशन इनफलामेशन क्रिएट करता है जिससे कॉलाजेन में ब्रेक डाउन शुरू हो जाता है। इससे स्किन में रिंकल्स आ जाते हैं और त्वचा आपनी इलास्टिसिटी खोने लगती है और एजिंग के निशान त्वचा पर झलकने लगते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आप जल्दी बूढ़ी न दिखें तो आपको अपने मीठा खाने पर लगाम कसनी पड़ेगी।
ये 4 मिनरल्स वाले खाद्य पदार्थ आपको रखते हैं हमेशा फिट व बीमारी से दूर।
स्किन सैगिंग
ज्यादा मीठा खाना ओबेसिटी का कारण बनता है। ओबेसिटी का प्रभाव केवल पेट, हाथ, पैर पर ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी नजर आता है। फैट चेहरे के कई हिस्सों पर आसानी से चढ़ जाता है। जैसे गाल, चिन और कान के आस-पास के हिस्से। यहां पर फैट जल्दी चढ़ता है और इससे चेहरे पर सैगिंग होने का डर रहता है1 सैगिंग होने पर गाल लटक जाते हैं, डबल चिन नजर आने लगती है और होठों के पास की त्वचा भी लटक जाती है। अगर आप इनसे बचना चाहती हैं तो आपको ज्यादा मिठाई खाने पर रोक लगानी होगी।
शारीरिक निष्कियता आपको बीमारी देने के साथ विकलांग भी बना सकती है, जानें एक्सपर्ट्स के सुझाव।
एक्ने
मीठा खाने से इंसुलिन नाम का हारमोन बढ़ जाता है और इससे एक्ने की समस्या बढ़ जाती है। एक्ने होने से स्किन पर बैक्टीरियल और फंगल इंफैक्शन होने का डर रहता है। डायबिटिक लोगों में ऐसा ज्यादा होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए।
3 तरीके जो आपको 2 महीने में पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं।
पिगमेंटेशन
ज्यादा मीठा खाने और बॉडी में इंसुलिन हारमोन के डिसबैलेंस होने से आपको स्किन पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम भी हो सकती है। आपको ऐसे में न तो डायरेक्ट शुगर लेनी चाहिए और न हीं शुगर युक्त फल या सब्जियां खाने चाहिए।
बॉडी को डिटॉक्स करके मोटापा कम करती हैं ये 2 ग्रीन स्मूदी।
अगर आपको मीठा पसंद ही है तो आप शुगर के नुचुरल सोर्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसे अगर आप चीनी की चाय पीती हैं तो आपको गुड़ की शक्कर की चाय पीनी चाहिए।