ये 4 घरेलू प्रोडक्‍ट बना देंगे आपके हाथों को फूलों सा कोमल

सर्दियों में बढ़ती ड्राईनेस की समस्‍या सबसे ज्‍यादा नजर आती है हाथों पर, किसी से हाथ मिलाना हो या काम करना हो, सबसे पहले इसी पर पड़ती है नजर।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : December 13, 2018 3:55 PM IST

सर्दियों में अकसर शुष्‍कता इतनी ज्‍यादा बढ़ जाती है कि वह त्‍वचा पर भी नजर आने लगती है। पूरी बाजुएं चाहें कपड़ों के नीचे ढकी रहें पर हाथ सबसे पहले नजर आते हैं। अगर आप भी हैं सर्दियों में हाथों के रूखेपन से परेशान, तो हम आपको बता रहे हैं आपके घर में मौजूद वे चार साधारण सी चीजें, जो आपके हाथों को बनाएंगी फूलों से भी ज्‍यादा कोमल।

यह भी पढ़ें - सर्दियों में नाखूनों में नहीं लगेगी फंगस, अगर अपनाएंगे ये घरेलू उपाय

बढ़ जाता है रूखापन 

ठंडी हवा, ज्यादा काम और नमी की कमी, ये सब मिलकर मुलायम हाथों को भी कई बार रूखा बना देते हैं। रूखी और कटी-फटी हथेलियों से छुटकारा पाने के लिए आपको महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट खरीदने की जरूरत नहीं है। हमारे आसपास यानी हमारे रसोईघर में ही ऐसे कई प्रोडक्‍ट मौजूद हैं जो हाथों के रूखेपन से छुटकारा दिलवाने में आपकी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें – ज्‍यादा लिया तनाव, तो बढ़ जाता है अर्ली मीनोपॉज का जोखिम

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में सेहतमंद फैटी एसिड्स और एंटी ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को नमी देने का काम करते हैं। रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल से हथेलियों की मालिश करें।

यह भी पढ़ें - ये पांच सुपर फ्रूट जो दिलाएंगे बैली फैट से छुटकारा

शहद से करें हथेलियों की मालिश

एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद भी हाथों को मुलायम बनाने में आपकी मदद करेगा। शहद से हथेलियों की अच्छी तरह से मालिश करें। सूख जाने पर हाथों को धो लें।

यह भी पढ़ेें - सर्दियों में बढ़ानी है इम्‍यूनिटी, तो इस तरह खाएं गुड़

मिल्क क्रीम की मसाज

मिल्क क्रीम में प्रचुर मात्रा में लैक्टिक एसिड होता है, जो मृत त्वचा से छुटकारा दिलवाने और पीएच बैलेंस बनाने में मददगार साबित होता है। अपने हाथों को ताजे मिल्क क्रीम से मालिश करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से हाथों को धो लें। एक सप्ताह इस्तेमाल के बाद ही असर दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें – टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम करता है दही, जानें विस्‍तार से

रात में करें दही की मसाज

दही में भी मिल्क क्रीम वाले सारे गुण होते हैं। घर में अगर मिल्क क्रीम उपलब्ध नहीं है तो दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दही से नियमित रूप से हथेलियों की मालिश करें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source