बालों का झड़ना, टूटना रोक देते हैं ये 4 हर्बल वॉटर, बाल दिखेंगे शाइनी और मजबूत

बालों को हेल्दी रखने के लिए उनकी अधिक देखभाल करने की आवश्यकता होती है, इसके लिए हम आपको यहां कुछ हर्बल वाटर के बारे में बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 12, 2022 3:01 PM IST

बाल हर महिला की सुंदरता का एक अहम हिस्सा होते हैं। हर महिला अपने बालों को लम्बे और घने करना चाहती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है तो बालों की सेहत भी कम होती जाती है। इसलिए बालों की केयर करना और ज्यादा जरूरी हो जाता है ताकि बाल सफेद और कमजोर न हों। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हर्बल पानी लेकर आए हैं जिनकी मदद से बाल धोने के कारण बालों की सेहत में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।

हर्बल वॉटर की मदद से पाएं काले और घने बाल - Herbal Water For Hair

1. रीठा और आंवला का पानी

इस पानी से बाल धोने के कारण सफेद बाल भी काले हो जाते हैं। यह पानी बालों से डैंड्रफ कम करता है और बालों को मजबूत भी बनाता है जिस कारण बाल झड़ने की समस्या भी नियंत्रित हो सकती है। इसके लिए केवल आपको दोनों इंग्रेडिएंट्स को एक रात पहले पानी में भिगो कर रख देना है और सुबह उठ कर उससे सिर धो लें।

2. प्याज का पानी

प्याज में सल्फर होता है जो बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। प्याज बालों को काला रखने और उनके विकास में काफी मदद करता है। इसे प्रयोग करना भी काफी आसान होता है। आपको प्याज कद्दूकस करके उसका रस निकाल लेना है और उसमें थोड़ा सा नॉर्मल पानी मिला दें। इससे बालों को धो लें।

3. नारियल पानी

नारियल पानी केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। आपके बालों को मज़बूत करने और स्कैल्प के लिए यह बहुत लाभदायक होता है। अगर आप सॉफ्ट और सिल्की बाल पाना चाहते हैं तो आपको नारियल पानी से जरूर बाल धोने चाहिए।

4. ब्लैक टी

ब्लैक टी भी बालों के लिए एक हर्बल रेमेडी का काम करती है। यह बालों को सफेद होने से बचाती है। आपको केवल ब्लैक टी बना कर उसमें थोड़ा सा पानी डाल लेना है। शैंपू करने के बाद बालों को इस ब्लैक टी से रिंस कर लें और इसे एक कंडीशनर की तरह प्रयोग करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source