Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इन 4 आयुर्वेदिक औषधियों को लगाएं बस 1 सप्ताह, त्वचा में पाएं जबरदस्त निखार

प्राकृतिक गुणों से भरपूर केसर त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए रामबाण है। चेहरे में इसका लेप लगाने से स्किन से टैनिंग और पिंपल्स की समस्याओं को जड़ से सफाया करने में मदद करता है।

इन 4 आयुर्वेदिक औषधियों को लगाएं बस 1 सप्ताह, त्वचा में पाएं जबरदस्त निखार
अपनी त्वचा में प्राकृतिक ग्लो लाएं इन नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : March 5, 2019 12:12 PM IST

त्वचा की खूबसूरती के लिए उसका साफ और स्वस्थ रहना काफी जरूरी होता है लेकिन आज के समय में धूल, प्रदूषण और गलत खान-पान की आदतों की वजह से चेहरे की चमक खोती जा रही है। त्वचा में निखार नजर नहीं आती है। यही कारण है कि आप समय से पहले उम्रदराज दिखने लगती हैं। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन नेचुरल तरीकों को अपनाकर देखें। इनसे त्वचा में प्राकृतिक ग्लो आ जाएगा...

नीम

औषधिय गुणों से भरपूर नीम का उपयोग काफी समय से त्वचा संबंधी उपचार के लिए होता आया है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सिडेंट को गुणों हमारी त्वचा एंव बालों के लिए काफी अच्छे माने गए हैं। नीम के गुणकारी तत्व त्वचा के दाग-धब्बों को दूर कर स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते है। इसका उपयोग करने के लिए आप सबसे पहले नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें और इसे ठंडा करने के बाद इस पानी से अपना चेहरा साफ करें। कुछ दिनों में इसका असर आपको दिखने लगेगा।

Also Read

More News

नमक का पानी त्वचा को कैसे निखारता है, जानें

चंदन

चंदन त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने का सबसे अच्छा औषधिय उपचार माना गया है। चंदन में मौजूद गुण त्वचा में होने वाले कील-मुंहासों को दूर करने के साथ, त्‍वचा के दाग धब्बे,रूखापन को दूर करने में मदद करते हैं। चंदन काफी ठंडा होता है इसलिए त्वचा में होने वाली जलन या खुजली से राहत पहुचाने में मदद करता है। यह एक अच्छा क्लिनजिंग ऐजेंट भी है जो स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है। यदि आपकी त्वचा पर रैशेज, पिंपल्स या सनबर्न की शिकायत है तो ऐसे में यह इस समस्या को दूर करने का सबसे अच्छा कारगार उपाय है।

मुंहासे और डार्क सर्कल से हैं परेशान, चंदन करेगा सभी समस्याओं का समाधान

केसर

प्राकृतिक गुणों से भरपूर केसर त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए रामबाण है। चेहरे में इसका लेप लगाने से स्किन से टैनिंग और पिंपल्स की समस्याओं को जड़ से सफाया करने में मदद करता है।

एलोवेरा

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चेहरे की हर समस्याओं को दूर करने के लिए काफी अच्छा प्राकृतिक उपचार है। यह त्वचा में मौजूद गंदगी को दूर कर डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेट की भरपूर मात्रा में चेहरे की झुर्रियों को दूर कर पिंपल्स से राहत पहुचानें का काम करती है।

About the Author

... Read More