Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है उसका असर चेहरे पर साफ दिखता है। इसलिए लोग एंटी एजिंग से बचने या खुद को कम उम्र का दिखाने के लिए अपनी स्किन पर खास ध्यान देते हैं। स्किन को हेल्दी, सॉफ्ट, स्मूथ और जवां रखने के लिए आपको कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। इसके लिए जितनी जरूरी आपकी डाइट है उतना ही जरूरी आपका स्किन केयर रूटीन भी है। आप अपनी स्किन को नेचुरल ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ विटामिंस की मदद ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं 3 ऐसे विटामिंस जिनके सेवन से या उन्हें अपने स्किन केयर रूटीन में ला कर आप नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।
स्किन के लिए विटामिन ई बहुत ही जरूरी और आवश्यक विटामिन है। विटामिन ई का यूज़ कई स्किन प्रॉडक्ट्स में होता है। यह स्किन पर ग्लो लाने के साथ ही नई स्किन सेल्स को भी बढ़ावा देता है। कई सनस्क्रीम में भी विटामिन ई होता है क्योंकि यह स्किन को सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन ई की गोलियों का भी सेवन कर सकते हैं। इससे डार्क सर्कल, पिग्मेनटेशन और झुर्रियां जैसी स्किन प्रॉब्लम दूर होती हैं। बादाम, अखरोट, अलसी और सूरजमुखी के बीज विटामिन ई के सीधे स्त्रोत हैं।
विटामिन डी सिर्फ हमारे दांतों और हड्डियों के लिए नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन डी स्किन इंफेक्शन से लेकर चेहरे पर ग्लो लाने, सोरायसिस और फंगल इंफेक्शन से भी बचाने का काम करता है। वैसे तो आप विटामिन डी को धूप में बैठकर ले सकते हैं। लेकिन अगर किसी कारणवश ऐसा नहीं हो पाता है तो आप इसके नेचुरल स्त्रोत को भी अपना सकते हैं। डेयरी प्रॉडक्ट्स विटामिन डी के अच्छे स्त्रोत हैं।
विटामिन सी चेहरे की चमक बढ़ाने, स्किन संबंधित बीमारियों को दूर करने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए जाना जाता है। लगभग सभी ऐसे स्किन प्रॉडक्ट्स होते हैं जिनमें विटामिन सी होता है। इस विटामिन से एंटी एजिंग को रोकने के साथ ही त्वचा के नेचुरल कोलाजन को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। विटामिन सी का सेवन खट्टी चीजों से किया जा सकता है।