
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 1, 2020 12:46 PM IST
चावल के पानी से मिलती है पिम्पल-फ्री त्वचा, ग्लोइंग स्किन से लेकर हेल्दी बालों के लिए ऐसे करें राइस वॉटर का प्रयोग
कोरियन लड़कियां बहुत सुंदर होती हैं। कहते हैं कि कोरिया की लड़कियां नेचुरल सुंदर होती हैं और इन्हें जल्दी बुढ़ापा भी नहीं आता है। साथ ही इनकी स्किन सिर्फ साफ और फेयर ही नहीं बल्कि ग्लोइंग भी होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आखिर यहां की लड़कियां ऐसा क्या करती हैं जो इनकी स्किन इतनी अच्छी होती है? अगर आपने सोचा है लेकिन आपको आज तक इसका जवाब नहीं मिल पाया है तो आज इस लेख को पढ़कर आपको जवाब मिल जाएगा। दरअसल, दिनभर में कोरियन लड़कियां कुछ ऐसी टिप्स फॉलो करती हैं जिनकी वजह से इसकी स्किन का ग्लो बढ़ने लगता है। आज हम आपको 3 ऐसी चीजें बता रहे हैं जो बताया जाता है कि कोरियन लड़कियां फॉलो करती हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये चीजें-
कोरिया की लड़कियां ज्यादातर अपने ही देश के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स यूज़ करती हैं। कोरिया के कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ऐसे हैं जो स्किन पर कमाल का जादू करते हैं। यहां की लड़कियां दावा करती हैं कि उन्हें कोरियन ब्यूटी प्रॉडक्ट यूज़ करने से काफी जबरदस्त लाभ मिलते हैं। साथ ही इस बात से भी सहमत होना पड़ेगा कि अन्य प्रॉडक्ट की तुलना में कोरियन प्रॉडक्ट की क्वॉलिटी काफी अच्छी होती है।
लाल शैवाल एक समुद्री घास है जो ताजे पानी के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर होती है। लाल शैवाल शैवाल परिवार से संबंधित है जिसे पोरफाइरा के रूप में जाना जाता है। यह प्रोटीन, विटामिन और खनिजों में बेहद समृद्ध होती है। इसके सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन को भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। आपको बता दें कि कोरियन ब्यूटी प्रॉडक्ट में लाल शैवाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन सी समेत कई ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे पर नेचुरल ग्लो और शाईन लाते हैं। इतना ही नहीं यह स्किन पर काले धब्बे, झाईयों और एंटी एंजिंग को भी दूर करती है।
एक अन्य घटक जो कोरियाई सौंदर्य उत्पादों में यूज़ किया जाता है वह है कैलेंडुला (मैरीगोल्ड) तेल है। ये त्वचा के ढीलेपन को दूर करने के साथ ही स्किन को हाईड्रेट रखता है। जिन लड़कियों को एंटी एंजिंग और आंखों की झुर्रियां की समस्या होती है उनके लिए मैरीगोल्ड तेल फायदेमंद होता है।इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो त्वचा के कोलेजन और इलास्टिन की आपूर्ति को सुरक्षित रखते हैं।
आर्टेमिसिया एक ऐसी जड़ी बूटी है जो त्वचा को स्मूथ कर मुंहासे और वॉइट हेड्स को दूर करता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन सी भी होता है जो स्किन को रिजनरेट करने के साथ ही त्वचा को चमकदार भी बनाता है।