
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 31, 2020 9:01 PM IST
बियर्ड डैंड्रफ से हैं परेशान तो आज ही करें ये काम, रूसी दूर होने के साथ बढ़ेगी ग्रोथ
डैंड्रफ की समस्या से लोगों को आए दिन गुजरना पड़ता है। यह समस्या सिर्फ बालों में ही नहीं बल्कि पुरुषों को दाढ़ी में भी होती है। जब बीयर्ड में डैंड्रफ दिखते हैं तो ये भद्दे लगने के साथ ही बालों की ग्रोथ को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में जो लोग कई महीनों से अपनी दाढ़ी को बढ़ाने में मेहनत करते हैं उन्हें झट से इसे ट्रिम करवाना पड़ता है। दाढ़ी किसी भी पुरुष की पर्सनेलिटी में चार चांद लगाती है। ऐसे में जब सिर्फ रूसी की वजह से इन्हें कटवाना पड़ता है तो दुख तो बहुत होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि बीयर्ड में डैंड्रफ की समस्या अकेले नहीं आती है बल्कि साथ में खुजली और पिंपल्स भी साथ लाती है। लेकिन यदि आपको ऐसा लगता है कि इस समस्या का कोई समाधान नहीं है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आप बीयर्ड की सही तरह से देखभाल करें तो डैंड्रफ को रोका जा सकता है। खैर, आज हम आपको 3 ऐसे तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बीयर्ड डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं।
अगर आप नहाने वाले साबुन से ही अपने चेहरे को साफ करते हैं तो इस आदत को आज ही बदल लें। क्योंकि नहाने का साबुत आमतौर पर ड्राई होता है जो डैंड्रफ का कारण बन सकता है। इसलिए समस्या से बचने और दाढ़ी की देखभाल के लिए हर्बल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करें। अगर आपको कुछ भी हर्बल चीज समझ नहीं आ रही है तो आप बेसन में थोड़ा सा पानी डालकर उससे भी अपना चेहरा साफ कर सकते हैं। साथ ही दाढ़ी के बालों के नीचे की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए आप स्क्रब कर सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अपनी दाढ़ी को हमेशा ठंडे पानी से धोएं।
जब आप अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाते हैं तो दाढ़ी के चलते वह स्किन पर नहीं लग पाता है। इसलिए जब आप मॉइस्चराइजर लगाएं तो दाढ़ी के बीच में अच्छी तरह से इसे रगड़ें। दाढ़ी को मॉइश्चराइज करने से यह दाढ़ी के नीचे की त्वचा को ड्राई होने से बचाता है जिससे रूसी को रोकने में मदद मिलती है। कोशिश करें कि दिन में 2 बार स्किन को मॉइस्चराइज करें।
हो सकता है आपको दाढ़ी बढ़ाने का शौक हो और आप इस पर कैची भी नहीं लगाना चाहते। लेकिन आपको डैंड्रफ से बचने के लिए समय समय पर दाढ़ी को ट्रिम और ब्रश करना चाहिए। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे बालों के बीच में डैंड्रफ पैदा करने वाले बैक्टीरिया नहीं रुक पाते हैं। आप रूसी से छुटकारा मिलता है।