Scrub For Oily Skin in Summer: ऑयली स्किन में ट्राई करें ये 3 स्क्रब, चेहरे की बढ़ जायेगी चमक

घर पर बनाए गए स्क्रब हमारी त्वचा में से डेड सेल्स निकालने में मदद करते है और हमारी त्वचा निखारने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन स्क्रब को कैसे बनाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 11, 2022 8:26 PM IST

आज के समय में हर कोई अपनी त्वचा को साफ और स्वस्थ रखना चाहता है। त्वचा की देख रेख करना इतना आसान नहीं है। बाजार में मिलने वाले महंगे स्क्रब होते है और उनमें कैमिकल की मात्रा भी अधिक होती है। इन स्क्रब के साइड इफेक्ट्स होने का खतरा भी बना रहता है। लेकिन आप घर पर ही स्क्रब को तैयार कर सकते हैं। घर पर बनाए हुए स्क्रब कैमिकल फ्री होते है और आपकी त्वचा से एक्स्ट्रा तेल निकालने में सहायक है। घर पर बनाए गए स्क्रब हमारी त्वचा में से डेड सेल्स निकालने में मदद करते है और हमारी त्वचा निखारने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं इन स्क्रब को कैसे बनाया जा सकता है।

खीरा स्क्रब

इसको बनाना बहुत ही आसान है। खीरा हमारी त्वचा से तेल की मात्रा को कम करने में मदद करता है क्योंकि यह खाने के स्वाद में थोड़ा कड़वा होता है और हमारी त्वचा के छोटे छोटे छिद्र को बंद करके हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसको इस्तेमाल कैसे करें?

सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसको अपने चेहरे पर लगाएं और अपने हाथो से गोल गोल घुमा कर मालिश करे। पांच मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इसका उपयोग एक सप्ताह में दो बार करना चाहिए।

नारियल तेल का स्क्रब

नारियल का तेल हमारी त्वचा की सभी प्रकार की गंदगी को साफ करने में मदद करता है। नारियल तेल हमारी त्वचा में नमी बनाए रखता है। नारियल और चीनी हमारी त्वचा की डेड सेल्स को हटाने में मदद करते है।।

इसका इस्तेमाल कैसे करें

एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल और एक छोटी चम्मच नारियल चीनी की ले। तेल में चीनी को अच्छी तरह मिला ले फिर अपने चेहरे पर इस स्क्रब को लगाए। तीन से चार मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। एक सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकते हैं।

काफी स्क्रब

कॉफी मे कैफिन की मात्रा पाई जाती हैं जो स्किन के लिए लाभदायक मानी जाती है। एक चम्मच कॉफी में एक चम्मच दही मिला कर स्किन पर स्क्रब करें और कुछ समय बाद धो लें।

ओटमील

एक चम्मच ओटमील, एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद ले और सभी को आपस में मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और स्क्रब करें। इसे कुछ समय बाद धो लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source