चिलचिलाती धूप से झुलस गई है आपकी स्किन तो अपनाएं ये 3 असरदार नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम

Skin Sunburn :  गर्मियों में झुलसी स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 15, 2024 3:48 PM IST

Skin Sunburn : गर्मी में चिलचिलाती धूप की वजह से हमारी स्किन काफी ज्यादा झुलस जाती है। मुख्य रूप से सूरज से पराबैंगनी (यूवी) किरणों या टैनिंग बेड जैसे कृत्रिम स्रोतों के लंबे समय तक संपर्क में आने की वजह से भी स्किन काफी ज्यादा झुलस सकती है। यह काफी दर्दनाक हो सकता है, और ज्यादातर मामलों में इसे घरेलू नुस्खों की मदद से ठीक किया जा सकता है। अगर आप सनबर्न की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आप इसे कम करने के लिए कुछ आवश्यक नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं सनबर्न को दूर करने के लिए कौन से नुस्खे अपनाएं?

एलोवेरा से झुलसी स्किन को करें शांत

गर्मियों में आपकी स्किन को ठंडा रखने के लिए एलोवेरा काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सनबर्न को कम करने में असरदार है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एक पत्ती को लें, इसे बीच में से काटकर इसका जेल निकाल लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे झुलसी स्किन को शांत करने में मदद मिल सकती है।

सनबर्न की परेशानी दूर करे नारियल तेल

सनबर्न की शिकायत को कम करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को सॉफ्ट करने में असरदार हो सकता है। इसे लैवेंडर तेल के साथ मिक्स करके स्किन पर लगा सकते हैं।

सेब का सिरका सनबर्न को करे दूर

सनबर्न की परेशानी को कम करने के लिए सेब का सिरका लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे लालिमा, सूजन और जलन की शिकायत को कम किया जा सकता है। इसमें एसेटिक एसिड होता है, जो सूजन को कम करके स्किन की परेशानी को शांत कर सकता है।

ग्रीन-टी सनबर्न को करे ठीक

सनबर्न की परेशानी को कम करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से स्किन की जलन को शांत करने का गुण होता है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों का भंडार है, जो स्किन को नुकसान पहुंचाने से रोक सकता है। अगर आप जलन को शांत करना चाहते हैं, तो आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.