... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 3, 2017 4:12 PM IST
क्या आपके पैरों के नाखून बहुत बड़े हो गए हैं, और आपको उन्हे काटने के लिए वक़्त नहीं मिल रहा। लेकिन आप अगर अपने नाखून नहीं काटते तो आपको बहुत ज़्यादा परेशानी हो सकती है। लॉरियल इंडिया की ब्यूटी एक्सपर्ट, सुनीता थापा बता रही हैं क्लिपर से नाखून काटने का सही तरीका।
आपको अपने नाखून कितने समय बाद काटने चाहिए?
आपके पैरों के नाखून उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ते जितना तेज़ी से आपके हाथों के नाखून बढ़ते हैं, इसीलिए आपको उन्हें जल्दी-जल्दी काटने की ज़रूरत नहीं पड़ती। महीने में एक बार नाखून काटना काफी हो सकता है। हालांकि अगर आप अपने नाखून नहीं काटतीं तो हो सकता है कि जूते पहनने पर आपके नाखून के पास की त्वचा पर प्रेशर बनेगा और वहां खून निकल सकता है। नतीजतन आपका नाखून टूटकर गिर सकता है।
पैरों के नाखून कैसे काटने चाहिए?
आपने सुना होगा कि आपको नहाने के बाद नाखून नहीं काटना चाहिए लेकिन पैरों के नाखूनों को लेकर ऐसा कोई नियम फॉलो करने की कोई ज़रूरत नहीं। अगर आपके नाखून बहुत मोटे हैं तो नहाने के बाद या गर्म पानी में पैर डुबोकर रखने के बाद उन्हें काटना आसान हो जाता है। लेकिन अगर आपके नाखून ज़्यादा मोटे नहीं हैं तो उन्हें नहाने से पहले काट लें। दरअसल गीले नाखून के कटने-फटने का डर होता है।
जहां तक बात नाखूनों को काटने की है तो उन्हें सीधे-सीधे काटना सबसे अच्छा तरीका है। इसके बाद अगल-बगल से कट करें। इस तरह इंग्रोन नेल्स से भी बचा जा सकता है। अगर आप बगल से काटना शुरु करेंगे तो हो सकता है कि नाखून के आसपास की त्वचा को भी नुकसान पहुंचे।
नाखूनों को कितना काटना चाहिए?
आपको अपने नाखून इतने छोटे नहीं काटने चाहिए कि इंग्रोन नेल की समस्या शुरु हो जाए। नाखून के ऊपर का 1-2 मिमी ही हिस्सा ही काटें। लेकिन क्यूटिकल्स को काटने से बचें। नाखून के किनारे या क्यूटिकल्स कट करने से वहां इंफेक्शन होने का डर पैदा होता है।
पैरों के नाखून काटने की सबसे अच्छी चीज़ क्या है?
नाखून काटते समय अपने पास 2 क्लिपर रखें। एक अपने हाथों के नाखूनों के लिए और एक पैरों के नाखूनों के लिए। पैरों के लिए बनाए जानेवाले क्लिपर मोटे और बड़े होते हैं जिसके चलते उनसे नाखून काटना आसान होता है। इसी तरह, 2 क्लिपर होने से फंगस और बैक्टेरिया हाथों से पैरों और पैरों से हाथों में फैलते नहीं। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि हर बार इस्तेमाल करने के बाद क्लिपर को किसी एंटी-बैक्टेरियल सोप और गर्म पानी के घोल में डुबोकर रखें। धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह सुखा दें ताकि उनपर जंग ना लगे।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.