Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पिछले कुछ साल से बालों को केवल कंडीशनर से साफ करने काफी पसंद किया जा रहा है। इसे को-वॉशिंग (co-washing) कहा जाता है। हो सकता है आपको लगे ये क्या है लेकिन हमने कई लड़कियों से बात की जिन्होंने अपने अनुभव हमें बताए कि ऐसा करना उनके लिए कितना फायदेमंद रहा।
"मैं किसी भी कंडीशनर पर भरोसा नहीं करती, पर मोरक्कनोइल अर्गन ऑयल कंडीशनर पर करती हूं। यह चिकना और मलाईदार कंडीशनर मेरे सूखे और बिखरे बालों के लिए बहुत अच्छा है। इसे लगाने के बाद कोई मेरे बाल रुखे-सूखे नहीं दिखते और ना ही बिखरे हुएI यह बहुत अच्छे से सफाई भी करता है, इसलिए मैं केवल इससे ही अपने बाल धो सकती हूं।"प्रियंका अग्रवाल
"मेरे बाल कलर्ड हैं इसलिए मुझे उनका और भी अधिक ध्यान रखना पड़ता है। कलर करने के बाद, मेरे बाल रूखे-सूखे हो गए हैं। मैंने लॉरियल पेरिस कलर प्रोटेक्ट कंडीशनर ट्राई किया और मैं उसके परिणामों से बहुत खुश हूं। मैं हमेशा को-वॉशिंग नहीं करती लेकिन मुझे पता है कि जब मेरे पास यह कंडीशनर होता है तो मैं शैम्पू के बिना काम चला लेती हूं और इस कंडीशनर से अपने बालों को साफ कर सकती हूं। "शालू तिवारी
"मेरे बाल घुंघराले हैं। मैं वॉव हेयर कंडीशनर (ऑर्गेनिक वर्जिन नारियल तेल वाला) का इस्तेमाल करती हूं क्योंकि यह पैराबेन और एसएलएस से फ्री है। यह बेहतरीन है और इसकी खुशबू भी अच्छी है। यह को-वॉशिंग के लिए बहुत अच्छा है, जो मेरे घुंघराले बालों के लिए ज़रूरी है।"स्वप्ना चिदंबरम
"मैंने कभी नहीं सोचा था कि हेयर कंडीशनर के साथ मेरे बालों को धोने के बाद वह साफ दिखेंगे। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो पहली बार मैंने अपने बालों को दि फैबुलश जिंजर एनर्जाइज़िंग कंडीशनर से साफ किया तो मेरे बाल 'काफी साफ' नहीं लगे। लेकिन मेरे बालों को जल्द ही को-वॉशिंग करने के लिए इस्तेमाल किया गया। मेरे बाल इस एसएलएस-फ्री कंडीशनर की वजह से नरम और खूबसूरत दिख रहे हैं।" कृति सचदेव
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.