क्या टीन एज पिम्पल्स खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं?

क्या सचमुच टीए नज पिम्पल्स को बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए ? जानें ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन से

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 27, 2018 1:17 PM IST

टीन एज या किशोरावस्था उम्र का एक अद्भुत दौर है। इस समय आपका बच्चा बचपन और वयस्क बनने के बीच के समय को महसूस करता है। शारीरिक बदलाव धीरे-धीरे व्यापक रूप से दिखायी पड़ने लगते हैं, चेहरे, कद-काठी और आवाज़ में बदलाव आने लगते हैं। साथ ही टीनएज के साथ जुड़ी है एक बड़ी समस्या भी।  पिम्पल्स या मुहांसों का पनपना इसी उम्र से शुरु होता है और कई बार यह समस्या कई सालों तक बनी रहती है।

हालांकि इस उम्र में बच्चे खुद की तरफ ज़्यादा ध्यान देने लगते हैं और इसीलिए उन्हें अपने चेहरे पर ये पिम्पल्स देखकर दुख या निराशा भी महसूस हो सकती है। ऐसे में वह अपने दोस्तों, परिवार वालों और ब्यूटीशियन्स से मदद की उम्मीद करते हैं, और अपने आस-पास के लोगों द्वारा बताए गए नुस्खों की मदद से मुहांसों या एक्ने जैसी समस्याओं से निपटने की कोशिश करते हैं।

टीए नज पिम्पल्स के बारे में कई लोग अक्सर यह सलाह देते हैं कि इन्हें बहुत गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और ना ही इनके इलाज के लिए कुछ करना चाहिए क्योंकि कुछ समय बात ये पिम्पल्स खुद-ब-खुद ठीक हो जाते हैं।  लेकिन क्या यह बात सच है या केवल एक मिथक, हमने जानने की कोशिश की ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन से।

टीन एज पिम्मपल्स के बारे में शहनाज़ हुसैन का कहना है कि यह बिल्कुल एक मिथक ही है कि किशोरावस्था में होने वाले पिम्पल्स अपने आप ठीक हो जाते हैं। यह बिल्कुल एक गलत सलाह है कि किशोर बच्चों को इन पिम्पल्स के लिए कुछ नहीं करना चाहिए। दरअसल किशोर बच्चों को मुंहासों से बचने और उनके सही ट्रीटमेंट की ज्यादा ज़रूरत होती है। क्योंकि पिम्पल्स के सही उपचार की कमी के चलते ये चेहरे से शुरु होते हुए शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल सकते हैं और आपकी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए मुंहासों को सही उपचार और नियमित देखभाल से रोकना ज़रूरी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source