Tea Tree Oil: चेहरे से अनचाहे तिल को हटाने के लिए यूं करें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल

Tea Tree Oil to remove Til: क्या आपके चेहरे पर भी हैं अनचाहे तिल, तो इन्हें हटाने के लिए इस तरह करें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 23, 2021 12:24 AM IST

Tea Tree oil for Moles in Hindi: गाल पर या होठों के ऊपर एक काला तिल (Mole on skin) होना खूबसूरती को बढ़ाता है, लेकिन यही तिल चेहरे पर चार-पांच हो जाए, तो भद्दा लगने लगता है। कुछ लोगों को कई तिल शरीर के अलग-अलग हिस्सों में होते हैं, तो कुछ को चेहरे, गर्दन आदि पर। हालांकि, तिल होना कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है और यह काफी आम है। पर शरीर के दूसरे भाग में तिल (Til) होना उतना खराब नहीं लगता, जितना की तीन-चार तिल चेहरे (Til on Face) पर हो जाना। कई बार तिल पैदाइशी भी होते हैं, तो कई बार ये खुद ब खुद शरीर पर उभर आते हैं। चेहरे पर तिल होने से लुक खराब होता है।

तिल हटाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे

चेहरे पर से तिल हटाने (Tea Tree oil for Moles or Til in Hindi) के लिए आप कोई दवा, क्रीम या फिर मेडिकल ट्रीटमेंट जैसे सर्जरी, लेजर रिमूवल ना करवाएं। इन सभी ट्रीटमेंट से तिल भले हट जाएगा, लेकिन चेहरे की त्वचा खराब भी हो सकती है। ऐसे में आप कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके तिल हटाने की कोशिश करें। आप इसके लिए टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil to remove Til) का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। जानें, तिल हटाने के लिए किस तरह से टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल और इस तेल के क्या फायदे (Tea Tree Oil Benefits) हैं...

टी ट्री ऑयल से हटाएं चेहरे के तिल (Tea Tree Oil to Remove Til)

1 एक कटोरी में टी ट्री ऑयल डालें। अब एक कॉटन लें और इसमें थोड़ा सा तेल लगाएं। चेहरे पर जहां भी तिल हैं, वहां कॉटन से तेल को लगाएं। थोड़ी देर के लिए कॉटन को लगा रहने दें। अब रूई को हटाकर चेहरे को पानी से साफ कर लें। ऐसा कुछ दिनों के लिए प्रत्येक दिन दो से तीन बार करें। कुछ ही दिनों में चेहरे के अनचाहे तिल कम होने लगेंगे।

2 टीट्री ऑयल के अलावा भी आप कई तरीकों से तिल को कम कर सकते हैं। केला तो आपके घर में होगा ही, तो जब भी केला खाएं, इसके छिलके को ना फेंके। छिलकों में कई तत्व होते हैं जैसे एन्जाइम्स, ऐसिड। ये दोनों ही त्वचा से तिल को कम कर देते हैं। केले के छिलके में  एंटीबैक्टीरिअल, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल जैसे गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। छिलके को तिल पर रगड़े और फिर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से साफ कर लें।

त्वचा पर हुए तिल हटाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कितना कारगर?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source