Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल जिसे देखो वह टैटू बनवा रहा है। टैटू का क्रेज खासकर युवाओं में अधिक देखने को मिल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका यह शौक आपके शरीर के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है? एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि 18 से 35 वर्ष के उम्र की दुनिया की आधी आबादी के शरीर पर किसी न किसी तरह का टैटू बना हुआ होता है। जानें, टैटू बनवाने से किस तरह की परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है...
इसे भी पढ़ें- बच्चों की कफ-खांसी को न करें नजरअंदाज, हो सकती है क्रूप डिजीज
त्वचा संबंधित रोग
टैटू बनवाने से त्वचा में लालिमा, मवाद, सूजन जैसी कई तरह की परेशानियां हो सकता हैं। इसके अलावा कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण भी आपको इनसे हो सकते हैं। पर्मानेंट टैटू के दर्द से बचने के लिए कई लोग नकली टैटू का सहारा लेते हैं। यह तो और भी ज्यादा खतरनाक होता है।
स्किन कैंसर
टैटू बनवाने से सोराइसिस बीमारी के होने का डर रहता है। एक इंसान पर इस्तेमाल की गई सुई का दूसरे इंसान पर इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधित रोग, एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे स्किन कैंसर के होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है योग निद्रा, जानें इसके नियमित अभ्यास से होने वाले सेहत लाभ
टॉक्सिक इंक्स
ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा प्रायोजित अध्ययन में पाया गया है कि प्रत्येक पांच टैटू इंक में से एक में कार्सिनोजेनिक केमिकल्स मौजूद होते हैं जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकते हैं। टैटू बनाने के लिए नीले रंग की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें एल्यूमिनियम और कोबाल्ट होता है। नीले रंग के अलावा दूसरे रंगों में कैडियम, क्रोमियम, निकल व टाइटेनियम जैसी कई धातुएं मिली रहती हैं, जो कि त्वचा के लिए बेहद हानिकारक होती हैं। इसमें मौजूद केमिकल्स जैसे मरकरी और कॉपर त्वचा के लिए बेहद हानिकारक होते हैं।
मांसपेशियों को होता है नुकसान
युवा अपनी त्वचा पर शौक से टैटू बनवाते हैं, लेकिन उसके बाद होने वाले नुकसान से अंजान रहते हैं। कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जिनमें सुइयों को शरीर में गहराई तक चुभाया जाता है। इसके कारण मांसपेशियों को काफी नुकसान पहुंचता है। विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर पर जहां भी तिल हो, वहां टैटू बनवाने से बचना चाहिए।
हेपेटाइटिस बी का खतरा
टैटू बनवाने से पहले लोगों को हेपेटाइटिस बी का टीका जरूर लगवा लेना चाहिए। किसी स्पेशलिस्ट से ही टैटू बनवाएं। स्पेशलिस्ट उपकरण और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। जिस जगह पर टैटू बनवाएं वहां पर हर दिन एंटीबायोटिक क्रीम लगाएं।