टैटू बनवाया है, तो यूं करें इसकी देखभाल

कुछ लोगों की स्किन बहुत सेंसेटिव होती है, ऐसे में यदि आप टैटू बनवाए हैं, तो कुछ टिप्स की मदद से टैटू की देखभाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 6, 2019 3:06 PM IST

आज युवाओं लोगों में टैटू बनवाने का क्रेज काफी छाया हुआ है। हालांकि, टैटू कोई नया नहीं है, वर्षों से लोग टैटू बनवा रहे हैं। लेकिन, टैटू बनवा लेना ही काफी नहीं है, इसकी देखभाल भी जरूरी है खासकर तब जब आपने टैटू पहली बार बनवाई हो। टैटू बनाने के तुरंत बाद खास देखभाल की जरूरत होती है। इससे टैटू चमकीला भी दिखेगा, साथ ही कोई इंफेक्शन या घाव भी नहीं होगा (tattoo care)। कुछ लोगों की स्किन बहुत सेंसेटिव होती है, ऐसे में यदि आप टैटू बनवाए हैं, तो कुछ टिप्स की मदद से टैटू की देखभाल (tattoo care) कर सकते हैं।

टैटू रखें साफ

टैटू कहीं से भी बनवाने से बचें। टैटू बनाने में एक्सपर्ट से ही टैटू बनवाएं। हाइजीन और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता हो, वहां से टैटू बनवाना सेहत के लिए भी सही होता है। आप भी टैटू की साफ-सफाई पर ध्यान दें। इसके लिए किसी अच्छी क्रीम का इस्तेमाल करें। आप एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं कि आपको किस क्रीम से टैटू के आस-पास बनी हुई त्वचा को साफ रखना चाहिए, ताकि इंफेक्शन ना हो।

रगड़ें नहीं

टैटू बनवाने के बाद ना तो त्वचा को रगड़ें या खुजली करें। ऐसा करने से त्वचा को नुकसान होगा। महिलाएं अक्सर वैक्सिंग करवाती हैं। ध्यान रखें कि टैटू बनवाने के अगले दिन ही वैक्सिंग ना करवाएं। बेहतर यही होगा कि आप एक महीने के बाद ही शरीर पर वैक्सिंग करवाएं। आप टैटू के पूरी तरह से स्किन में हील होने के बाद ही वैक्सिंग कराएं तो बेहतर होगा।

टैटू बनवाने से पहले जान लें इससे होने वाले नुकसान

पट्टियां ना हटाएं

खुद से पट्टियों को ना हटाएं। इससे टैटू की स्याही हल्की हो सकती है। जब तक आपको आपका टैटू डिजाइनर पट्टी हटाने के लिए ना कहे, आप इसे पूरी तरह ना हटा दें। इससे टैटू की स्याही सूख जाएगी और उसका रंग लंबे समय बना रहेगा।

पट्टी बदलते रहें

एक ही पट्टी को ना लगाए रखें। अगले दिन 4-5 घंटे के गैप में आप पट्टी बदल सकते हैं। आप उस पर नैपी रैश क्रीम लगा सकते हैं। इस क्रीम से कोई एलर्जी होती है, तो इसका यूज ना करें। टैटू विशेषज्ञ से किसी क्रीम के बारे में पूछें।

सावधानी भी बरतें

1 कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो टैटू पर मॉइस्चराइजर लगाने लगते हैं, यदि आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो ऐसा नहीं करें।

2 आप एक्सपर्ट की सलाह ले लें या फिर नैपी रैशी क्रीम लगाएं। इससे त्वचा सुरक्षित रहती है और टैटू का रंग भी हल्का नहीं होता है।

टैटू से हो गए हैं बोर, तो इन तरीकों से घर पर ही हटाएं पुराना टैटू