
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 19, 2025 9:18 AM IST
Tara Sutaria Skincare Routine How She Gets That Glass-Skin Glow: बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria Skin care Routine) अपनी नैचुरल ब्यूटी और फ्लॉलेस स्किन के लिए जानी जाती हैं। उनकी स्किन हमेशा ग्लो करती है, चाहे वह फिल्म प्रमोशन हो, फोटोशूट हो या रेड कारपेट लुक। तारा सुतारिया की ग्लोइंग स्किन सिर्फ मेकअप का कमाल नहीं है, बल्कि उनके स्पेशल स्किनकेयर रूटीन का कमाल है। आज (19 नवंबर) तारा सुतारिया अपना 31वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, उनकी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट।
तारा सुतारिया स्किन पर केमिकल या भारी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करतीं। वे Less is More स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करती हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान तारा सुतारिया ने बताया था कि वो रोजाना दिन में 2 बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरे को क्लीन करती है। बिना जरूरत के स्किन पर कई लेयर वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करतीं। उनका मानना है कि जितनी कम चीजें चेहरे पर लगाई जाएंगी, त्वचा उतनी ही हेल्दी और निखरी रहती है।
तारा सुतारिया मानती हैं कि ग्लोइंग स्किन की शुरुआत अंदर से होती है। इसलिए वे दिनभर में भरपूर पानी, नारियल पानी, फ्रूट जूस और हर्बल ड्रिंक्स पीती हैं। इससे उनकी त्वचा हाइड्रेट रहती है, टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और नैचुरल ग्लो बरकरार रहता है।
View this post on Instagram
तारा कई बार इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वे घरेलू नुस्खों पर बहुत भरोसा करती हैं। वो अक्सर अपनी त्वचा पर हल्दी और दही फेस पैक लगाती हैं। इसके अलावा आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या न हो, इसके लिए वो कच्चे आलू का इस्तेमाल करती हैं।
तारा सुतारिया फिटनेस और न्यूट्रीशन को बहुत महत्व देती हैं। उनका आहार त्वचा को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। तारा अपनी डाइट में ताजे फल (विशेषकर पपीता, अनार, कीवी), हरी सब्जियां, सलाद, होममेड फूड और हेल्दी फैट्स (अवोकाडो, ड्राई फ्रूट्स, घी) को शामिल करती हैं। स्किन को डैमेज से बचाने के लिए तारा सुतारिया जंक फूड, ओइली और प्रोसेस्ड आइटम से दूर रहती हैं।
तारा अपने चेहरे को बार-बार टच नहीं करतीं। वे हर दो-तीन दिन में अपनी स्किन को नो-मेकअप डे देकर उसे आराम देती हैं। इससे पोर्स ब्लॉक नहीं होते और स्किन ब्रेकआउट से बची रहती है। इसके साथ ही, तारा रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेती हैं। नींद से स्किन की हीलिंग तेज होती है और डार्क सर्कल कम होते हैं। इसलिए उनकी त्वचा हमेशा फ्रेश दिखती है।
View this post on Instagram
तारा सुतारिया की ग्लोइंग स्किन का राज महंगे प्रोडक्ट नहीं, बल्कि सिंपल स्किन केयर, होम रेमेडीज, हाइड्रेशन, हेल्दी डाइट और तनाव मुक्त लाइफस्टाइल है। अगर आप भी तारा ही तरह ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो उनका रूटीन फॉलो कर सकते हैं।