टैनिंग से लेकर गर्मियों में होने वाले फोड़े-फुंसी तक, शहनाज हुसैन ने बताया हर समर स्किन प्रॉब्लम का समाधान

Summer Skin Problem Ke Liye Remedies: अगर गर्मियां शुरू होते ही आपकी स्किन भी टैन होने लगी है या आप सनबर्न से परेशान हैं? डोंट वरी, ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के नुस्खे आपको लिए फायदेमंद साबित होंगे।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : April 15, 2026 12:57 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

गर्मियों में हमारी स्किन हल्की धूप में जाते ही जलने लगती है। ऐसे में टैनिंग और बॉडी व फेस एक्ने होने की संभावना भी बढ़ जाती है। लेकिन हम अपनी इन परेशानियों अनदेखा कर देते हैं या फिर अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। कुछ महिलाएं कहेंगी कि वह अपनी स्किन के हिसाब से ही प्रोडक्ट लगाती हैं तो बता दें कि अधिकतर उत्पादों में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बेहतर तरीका है कि आप नेचुरल चीजों का उपयोग करें क्योंकि वह पुराने समय से उपयोग में लाई जा रही हैं और फायदेमंद भी रही हैं।

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि गर्मियों में स्किन पर कौन सा नुस्खा अप्लाई करें तो फिक्र न करें, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की बताई कमाल की नेचुरल होम रेमेडीज के बारे में बताने वाले हैं। यह आपकी त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएंगी और टैनिंग, सनबर्न और रेडनेस से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद साबित होंगी। आइए अब हम एक्सपर्ट के बताए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं।

घमौरियां से छुटकारा कैसे पाएं?

त्वचा पर चकत्ते पड़ना (रैशेज) असल में बहुत आम बात है और यह कई कारणों से हो सकता है। इनमें से एक कारण मौसमी स्थितियां भी हैं। उदाहरण के लिए गर्मी के कारण होने वाले चकत्ते आम हैं। यहां तक ​​कि जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तो घमौरियां भी चकत्तों के रूप में उभर आती हैं।

ऐसे में आप शहनाज हुसैन के बताए इन नुस्खों को आजमा सकते हैं- 

  • चंदन या खस वाली टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल घमौरियों को शांत करने और खुजली से राहत दिलाने में मदद करता है।
  • चंदन के पेस्ट में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। गुलाब जल एक नेचुरल कूलर की तरह काम करता है। 20 से 30 मिनट बाद इसे सादे पानी से धो लें।
  • चकत्तों को शांत करने के लिए प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है।
  • एक हिस्सा सिरका और तीन हिस्से पानी मिलाएं। इस घोल में रूई के पैड भिगोएं और चेहरे पर लगाएं। 
  • यह नुस्खे खुजली कम करने में मदद करता है और त्वचा का सामान्य संतुलन भी बनाए रखता है।
  • आप बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। 5 मिनट बाद इसे धो लें। यह खुजली से राहत दिलाने में मदद करता है।

टैनिंग से छुटकारा पाने का असरदार नुस्खा

टैनिंग ज्यादा होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे- खुले स्विमिंग पूल में तैरना, गर्मियों की छुट्टियों में बीच पर जाना, रास्ते में आते-जाते फेस व अन्य अंगों को खुला रखना आदि। बता दें कि टैनिंग इसलिए होती है क्योंकि सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है। मेलेनिन ही त्वचा का पिगमेंट या रंग देने वाला तत्व है। जब त्वचा की निचली परतों में मेलेनिन बन जाता है, तो वह ऊपर की सतह पर आ जाता है। चूंकि इसका रंग गहरा होता है, इसलिए त्वचा भी टैन होकर डार्क टोन में दिखनी लगती है।

टैनिंग हटाने के लिए क्या करें?

  • पिसे हुए बादाम एक अच्छा फेशियल स्क्रब बनाते हैं। इसमें दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं और टैन वाली जगह पर लगाएं। इस मिश्रण को त्वचा पर हल्के हाथों से रगड़ें। फिर इसे पानी से धो लें।
  • आधा कप सूखे नींबू के छिलके को ठंडे दूध या दही में मिलाएं और रोजाना 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
  • तैलीय त्वचा से टैन हटाने के लिए नींबू का रस और खीरे का रस बराबर मात्रा में मिलाएं और रोजाना 20 मिनट के लिए लगाएं। 
  • खीरे के गूदे को दही में मिलाकर भी रोजा चेहरे पर लगा सकते हैं और 20 मिनट बाद इसे धो सकते हैं।
  • यह नुस्खे ऑयली स्किन के लिए लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि खीरे में एक एस्ट्रिंजेंट होता है जो त्वचा को कसने वाला तत्व होता है।
  • अगर आपकी ऑयली स्किन है तो टमाटर के गूदे में एक चम्मच शहद मिलाएं।

सनबर्न से कैसे डील करें?

जब धूप में रहकर हमारी त्वचा लाल होने लगे और उस पर जलन होने लगे तो समझ लें की सनबर्न की समस्या हो गई है। ऐसे में आप जली हुई जगह पर ताजा एलोवेरा जेल लगा सकते हैं जिससे त्वचा को ठंडक और आराम मिलेगा और वह तेजी से ठीक होती है। एलोवेरा में जिंक होता है, जो असल में सूजन कम करने वाला होता है।

सनबर्न के लिए यह नुस्खे भी फायदेमंद हैं

  • आप चाहें तो जले हुए हिस्से पर ठंडे खीरे के टुकड़े रखें या रूई की मदद से थोड़ा सा खीरे का रस लगाएं।
  • आप ठंडे खीरे को कद्दूकस करके भी सनबर्न वाली जगह पर लगा सकते हैं, जिससे सूजन कम होती है।
  • उस जगह पर नारियल पानी या नारियल का दूध लगाया जा सकता है। यह सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करता है। 
  • यह समय के साथ टैन हटाने और त्वचा को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। इसे त्वचा पर लगाएं और 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • रोजाना रूई की मदद से ठंडा दूध लगाने से सनबर्न वाली त्वचा को आराम मिलता है और वह मुलायम होती है, साथ ही समय के साथ त्वचा का रंग भी हल्का होता है।

ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन के लिए नुस्खा

अगर गर्मी में आपकी स्किन अधिक ऑयली हो जाती है और त्वचा पर एक्ने निकल आते हैं तो आप मुल्तानी मिट्टी से तैयार नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन से ऑयल को कम करने और पोर्स को बंद करने में मदद करती है।

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कैसे करें?

  • मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और हफ़्ते में तीन बार लगाएं। सूखने पर इसे धो लें।
  • दो बड़े चम्मच पानी या गुलाब जल में टी ट्री ऑयल की 2 बूंदें मिलाएं। इसे चकत्ते और मुंहासों वाली त्वचा पर लगाएं।
  • एक चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्मच मेथी दाने का पाउडर और शहद की कुछ बूंदों को आपस में मिला लें। इस मिश्रण को सिर्फ मुहांसों वाली जगह पर ही लगाना चाहिए और इसे कुछ घंटों के लिए या फिर पूरी रात के लिए लगा रहने देना चाहिए।
  • नीम की पत्तियों को पानी में धीमी आंच पर उबालें। जब यह ठंडा हो जाए, तो पानी को छान लें और पत्तियों का पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर या फिर मुहांसों वाली जगहों पर लगाएं।
  • ताजी मेथी की पत्तियों का पेस्ट भी त्वचा पर लगाया जा सकता है। इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

Highlights

  • गर्मियों में तेज धूप के कारण हमारी स्किन टैनिंग और सनबर्न का शिकार हो सकती है।
  • केमिकल वाले प्रोडक्ट की जगह आप नेचुरल रेमेडीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप एलोवेरा जेल, मुल्तानी मिट्टी, टमाटर और खीरे का उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.