Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
गर्मियों में जलती-तपती धूप का सबसे ज्यादा सामना आपकी त्वचा को करना पड़ता है, यही वजह है कि त्वचा पर टैनिंग आ जाती। हालांकि ब्यूटी मार्केट में कई तरह के ऐसे प्रोडक्ट मौजूद हैं, जिनमें बारे में यह दावा किया जाता है कि इनके इस्तेमाल से टैनिंग नहीं होगी। पर यह दावे कितने सही है, कितने गलत इसका पता तो इस्तेमाल के बाद ही चलता है। इससे पहले हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे हर्बल फेस मास्क के बारे में, जिसे आप घर में ही तैयार कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से न तो कोई साइड इफैक्ट होगा और न ही त्वचा पर टैनिंग नजर आएगी।
यह भी पढ़ें - हमेशा बुरा नहीं होता उम्र का बढ़ना, होते हैं कुछ फायदे भी
प्राकृतिक उत्पाद हैं बेहतर
इन प्राकृतिक चीजों में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। इसलिये आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल फेस पैक बनाना सिखाएंगे जो आपके चेहरे को न सिर्फ प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करेंगे बल्कि नियमित उपयोग के साथ आपकी त्वचा की रंगत भी दमक उठेगी। यह हर्बल फेस पैक मुंहासों और फुंसियों के इलाज में भी बहुत प्रभावी हैं।
यह भी पढ़ें – टैनिंग की वजह से काली दिखने लगी है गर्दन, तो करें ये घरेलू उपाय
इस तरह बनाएं मैरीगोल्ड यानी गेंदे के फूलों का फेस पैक
सामग्री
2 गेंदे के फूल (पिसे हुए)
1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर
½ बड़ा चम्मच दही
½ चम्मच नींबू का रस
बनाने की विधि- गेंदे की पंखुड़ियों को पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें चंदन पाउडर, दही और नींबू का रस मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धोएं। आपको इसे हफ्ते में दो बार यूज करना है। इस्तेमाल के बाद चेहरे पर मेरीगोल्ड का ग्लो अलग ही नजर आएगा।