
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 4, 2021 2:36 PM IST
तमन्ना भाटिया के मजबूत बालों का राज है ये होममेड ऑयल, हेयर फॉल से बचना है तो यूं करें तैयार...
Tamannaah Bhatia Hair Care Secret: बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज अपने फिगर के साथ-साथ अपनी स्किन और बालों की भी प्रॉपर देखभाल करती हैं। खुद को मेंटेन बनाए रखने के लिए ये कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ती हैं। ऐसी ही हैं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia)। तमन्ना अपने बालों का पूरा ख्याल रखती हैं। तमन्ना की खूबसूरती बहुत ही नेचुरल लगती है। उनकी स्किन जितनी ग्लोइंग नजर आती है, उतने ही उनके बाल भी सिल्की-शाइनी नजर आते हैं। दरअसल, तमन्ना भाटिया अपने बालों में एक स्पेशल घर का बना ऑयल इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में उन्होंने इस तेल की रेसिपी भी शेयर की है। आपके बाल भी टूटते-झड़ते हैं, तो जरूर करें ट्राई तमन्ना का ये स्पेशल हेयर ऑयल (Tamannaah Bhatia's Homemade Hair Oil)...
तमन्ना को घरेलू नुस्खों पर यकीन है, इसलिए वे स्किन और हेयर केयर के लिए अक्सर घरेलू नुस्खों को आजमाती रहती हैं। क्या आप जानते हैं कि तमन्ना अपने बालों में कौन सा तेल अप्लाई करती हैं? दरअसल, उनके खूबसूरत और मजबूत बालों (tamannaah hair care tips) का राज है प्याज। जी हां, वे अपने बालों में प्याज से बने तेल को लगाती हैं।
तमन्ना अपने बालों के लिए खुद से तैयार करती हैं प्याज से तेल। इस तेल को यूज करके आप भी पा सकते हैं तमन्ना भाटिया जैसे हेल्दी और शाइनी हेयर। जानें इसकी रेसिपी...
आपको चाहिए बस दो सामग्री प्याज और नारियल तेल। दो चम्मच नारियल तेल में एक प्याज का रस मिलाएं। प्याज मीडियम साइज का हो। इसे मिक्सी में पीसकर इसका रस निकाल लें। अब इसे बालों, स्कैल्प पर अच्छी तरह से मालिश करते हुए लगाएं। आधा घंटा यूं ही रहने दें। फिर बालों को माइल्ड शैम्पू से साफ कर लें।
तमन्ना ने इस तेल को लगाने से पहले एक खास टिप्स भी दिया है। उनके अनुसार, चूंकि प्याज का रस ठंडा होता है, इसलिए इस तेल को लगाने के आधे घंटे बाद ही बालों को धोएं नहीं तो नुकसान भी पहुंच सकता है। इसे लगातार इस्तेमाल करने से बालों के गिरने की समस्या कम हो सकती है।