hamburger icon
A
Read in English

Tamannaah Bhatia Beauty Secrets: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की ग्लोइंग और हेल्दी स्किन का राज, पढ़ें यहां

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज 32 वर्ष की हो गईं। इस उम्र में भी उनकी त्वचा बिना मेकअप के मक्खन सी नजर आती है। क्या है उनका ब्यूटी सीक्रेट्स, जानें यहां

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : December 21, 2021 8:35 PM IST

Tamannaah Bhatia Beauty Secrets: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का आज जन्मदिन (Tamannaah Bhatia Birthday) है। तमन्ना आज 32 वर्ष की हो गईं। हिंदी फिल्मों के साथ ही वे मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्मों में अधिक एक्टिव हैं। उनकी एक्टिंग की तारीफ फिल्म 'बाहुबली' में काफी की गई थी। जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उतनी ही खूबसूरत भी हैं तमन्ना। 32 की उम्र में उनकी स्किन मक्खन सी नजर आती है। अक्सर वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ब्यूटी, हेयर, स्किन केयर टिप्स, हैक्स शेयर करती रहती हैं। वो खुद भी स्किन का काफी ख्याल रखती हैं। घर पर बनाए गए DIY हेयर और फेस मास्क भी ट्राई करती रहती हैं। वे अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए नेचुरल चीजों का अधिक इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) किस तरह से रखती हैं अपनी त्वचा का ख्याल....

तमन्ना भाटिया का ब्यूटी सीक्रेट्स

1 तमन्ना अपनी स्किन का खास ख्याल रखती हैं। इसके लिए वे ज्यादातर प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए स्किन मॉइश्चराइजर का यूज जरूर करती हैं।

2 मेकअप का इस्तेमाल वो बहुत कम करती हैं। शूटिंग के दौरान ही आप उन्हें मेकअप में देख सकते हैं, लेकिन घर पर रहने पर वे बेहद कम मेकअप में रहती हैं। शूटिंग करके घर आने के बाद वे मेकअप उतारना नहीं भूलती हैं। रात में बेड पर जाने से पहले वे चेहरे को क्लिंज करती हैं। फिर मॉइश्चराइजर अप्लाई करती हैं।

3 शायद आपको यह पता नहीं होगा कि तमन्नाअपनी त्वचा पर एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल करती हैं। इससे स्किन मुलायम, स्वस्थ बनी रहती है। इससे त्वचा तरोताजा रहता है।

4 ये तो रही त्वचा की देखभाल की बात, जब बालों के केयर की बात आती है, तो वे तेल लगाना नहीं भूलतीं। बाल टूट-झड़ें ना, इसके लिए वे प्याज का रस भी लगाती हैं। प्याज के रस से बाल झड़ना बंद होते हैं, बालों का विकास होता है, जड़ से बाल मजबूत होते हैं।

5 उनकी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का राज (Tamannaah Bhatia Beauty secrets in Hindi) है ढेर सारा पानी का सेवन करना। साथ ही वे हेल्दी डाइट लेती हैं, जिसमें फल, हरी सब्जियां, जूस आदि अवश्य शामिल होते हैं। इसके साथ ही स्किन को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के फेस पैक जैसे बेसन, हल्दी, दही का फैस पैक, दही एवं चना दाल का पेस्ट तैयार कर भी चेहरे पर लगाती हैं।