Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Kya Chehre Par Thuk Lagana Chahiye: आप में से कई लोगों ने तमन्ना भाटिया की एक वीडियो जरूर देखी होगी, जिसमें उन्होंने पिंपल ठीक करने के लिए चेहरे पर थूक लगाने की बात की है। कई लोगों ने तो अब तक ये नुस्खा आजमाकर भी देख लिया होगा और अगर कोई करने की सोच रहा है तो पहले हमारे इस आर्टिकल को पढ़ लीजिए।
आज हम आपको डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जूशिया द्वारा उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई जानकारी के बारे में बताने वाले हैं। उन्होंने अपनी वीडियो में बताया है कि क्या ऐसा करना सही या नहीं। आइए विस्तार से जानते हैं।
तमन्ना भाटिया ने बताया कि वह पिंपल्स को ठीक करने के लिए थूक लगाती हैं। ये थूक सुबह का होता है। कई लोग इसे सच भी मान सकते हैं और आजमा भी सकते हैं। अगर आप इस नुस्खे को आजमाने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं। आइए आपको बताते हैं चेहरे पर थूक लगाना चाहिए या नहीं।
View this post on Instagram
सलाइवा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया की कोटिंग में छेद करके बैक्टीरिया को मार सकता है। इसमें एंटी बैक्टिल एजेंट और एंजाइम होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं। लेकिन फिर भी डॉक्टर ने सलाइवा को स्किन पर बिल्कुल न लगाएं, क्योंकि ये स्किन के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
ऐसा इसलिए क्योंकि मुंह और सलाइवा में एंजाइम होते हैं, ये आपकी स्किन को इरिटेट करेगा, उसके बैरियर को डैमेज और ब्रेक करेगा। डॉक्टर ने बताया कि ऐसा कोई साइंटिफिक एविडेंस या स्टडी नहीं है जो कहती है कि मोर्निंग सलाइवा स्किन पर यूज कर सकते हैं।
बिल्कुल नहीं, डॉकटर इसकी सलाह नहीं देते हैं।
तुलसी एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी गुणों से भरपूर है, जो त्वचा को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करता है और एक्ने-पिंपल्स कम करता है।
अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो ये शरीर की गर्मी को कम करता है और एक्ने-पिंपल्स की समस्या को बढ़ने से रोकने के साथ नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है।
चेहरे पर बार-बार पिंपल होने के पीछे साफ सफाई न रख पाना, जेनेटिक, हार्मोन, संक्रमण और एलर्जी जैसे कई कारण हो सकते हैं।