Tamanaah Bhatia's beauty hacks: चेहरे की सूजन  कम करने के लिए तमन्ना भाटिया करती हैं ये उपाय, मिनटों में निखर उठती है स्किन

आइए जाने फेसियल ब्लोटिंग से निपटने के लिए क्या ट्रिक अपनाती हैं तमन्ना। (Tamanaah Bhatia's beauty hacks )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 26, 2021 7:01 AM IST

Tamanaah Bhatia's beauty hacks:  कई लोगों के साथ अक्सर यह होता है कि जब वे सुबह सोकर उठते हैं तो उनके चेहरे पर बहुत अधिक सूजन दिखायी देती है। जिससे चेहरा फूला हुआ और बहुत बड़ा दिखता है। वहीं, आखों के आसपास भी सूजन अधिक होने से व्यक्ति बीमार दिखता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ। कुछ दिनों पहले तमन्ना ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि रात में ठीक से नींद ना आने की वजह से उनके चेहरे पर सूजन आ गयी। वैसे इसी वीडियो में तमन्ना इस समस्या से छुटकारा पाने के अपने तरीके के बारे में भी बताया। आइए जाने फेसियल ब्लोटिंग से निपटने के लिए क्या ट्रिक अपनाती हैं तमन्ना। (Tamanaah Bhatia's beauty hacks in Hindi)

चेहरे की सूजन  कम करने के लिए क्या करती हैं तमन्ना ?

अपने इस वीडियो में तमन्ना ने एक घरेलू तरीका बताया जिसकी मदद से वह चेहरे की सूजन कम करती हैं। इस ट्रिक के लिए तमन्ना ने एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी भरा और इसमें बर्फ के ढेर सारे टुकड़े भी डाले। फिर, बर्फ और ठंडे पानी से भरे इस बर्तन को तमन्ना ने एक टेबल पर रखा और सामने कुर्सी पर बैठ गयी। फिर, अभिनेत्री ने अपना चेहरा इस बर्फ वाले पानी में डुबो दिया।  (quick trick to get rid of facial bloating in Hindi)

कैसे काम करती है यह तरकीब?

  • तमन्ना के अनुसार, ठंडे पानी में चेहरा डिप करने से आंखों के आसपास की सूजन (Puffy eyes) और चेहरे की सूजन से राहत मिलती है। (Tips to get rid of puffy face)
  • इस ट्रिक से चेहरे के खुले रोमछिद्र यानि स्किन पोर्स (open skin pores) को बंद करता है जिससे, चेहरे की त्वचा खिली हुई नज़र आती है। (Tips for fresh looking skin instantly)
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source