मेकअप रिमूविंग के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

मेकअप रिमूव करने के लिए घर में मौजूद इन चीजों का कर सकती हैं इस्‍तेमाल।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 14, 2018 3:27 PM IST

मेकअप उत्‍पादों में पहले से ही बहुत सारे केमिकल होते हैं। यदि इन्‍हें हटाने के लिए भी केमिकल युक्‍त क्‍लींजर आदि का इस्‍तेमाल किया जाए तो चेहरा रूखा और बेजान हो सकता है। जिसका असर लंबे समय के बाद नजर आता है। आइए जानते हैं मेकअप हटाने के वे आसान तरीके‍ जिनकी सामग्री घर में ही मौजूद है।

जरूरी है मेकअप हटाना

अगर पार्टी के बाद मेकअप न हटाया जाए तो यह त्वचा के छिद्रों को बंद कर देता है। साथ ही मेकअप में मौजूद केमिकल त्वचा को क्षति पहुंचाते हैं। इसलिए सोने से पहले अपना मेकअप उतारना न भूलें। आपकी मेकअप किट में अच्छी क्वॉलिटी का मेकअप रिमूवर होना बहुत जरूरी है।

सेंसेटिव स्किन में रखना पड़ता है ध्‍यान

आंखें काफी सेंसिटिव होती हैं और उन्हें अतिरिक्‍त देखभाल की जरूरत होती है। फेशियल मेकअप जैसे फाउंडेशन और लिपस्टिक, वॉटर बेस्ट मेकअप क्लींजर से आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन आई मेकअप जैसे- लाइनर, काजल और मस्कारा को हटाने के लिए अलग रिमूवर की जरूरत होती है। इसके लिए मेकअप रिमूवर सलूशन में अधिक ऑयल की जरूरत होती है।

अपनाएं ये तरीके

आई मेकअप रिमूवर

इसके लिए बेबी ऑयल और बेबी लोशन भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप मेकअप का प्रयोग नहीं करती हैं तब भी त्वचा को नियमित रूप से माइल्ड क्लींजर से साफ करना जरूरी है। ताकि धूल-मिट्टी व गंदगी साफ हो जाए। ऐसा करने से त्वचा में किसी प्रकार की जलन, एक्ने और पिंपल्स नहीं होते।

स्किन के लिए

ताजे दूध में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर इसे क्लींजर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। यह चेहरा साफ जरूर करता है, लेकिन ऑयली स्किन के लिए अच्छा उपाय नहीं है। ऑयली स्किन के लिए इसमें थोडा दही का पानी भी मिलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी लाभदायक है मिट्टी का ये खेल, जानें इसके लाभ

मेकअप हटाने के बाद त्वचा को टोन अप करने के लिए टोनर लगाएं। उसके बाद मॉयस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा की कुदरती नमी बरकरार रहे। नियमित क्लीनिंग, टोनिंग और मॉयस्चराइजिंग से त्वचा किसी भी प्रकार की समस्या से दूर रहती है और लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। इसे अपना रुटीन बना लें ताकि आपकी त्वचा ताउम्र जवां और स्वस्थ बनी रहे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source