
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 13, 2020 11:31 AM IST
दिवाली की भागदौड़ के बीच ऐसे रखें अपने बालों का ध्यान, ड्राई स्कैल्प और डेंड्रफ से मिलेगा छुटकारा
प्रदूषण न सिर्फ हमारी बॉडी को बल्कि हमारी स्किन और बालों को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है। जब हमारे बाल लगातार प्रदूषण के संपर्क में आते हैं तो बाल कमजोर होने के साथ ही स्कैल्प ड्राई भी होने लगती है। और जब स्कैल्प ड्राई या कमजोर हो जाती है तो बालों से संबंधित कई समस्याएं जन्म लेने लगती है। डेंड्रफ, ग्रे हेयर, वाइट हेयर और कमजोर बाल यह बताते हैं कि हमारे हेयर सही नहीं है। दिवाली के मौके पर प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे समय में जरूरी है कि आप अपने बालों की एक्स्ट्रा केयर करें। अगर आपको त्यौहार की भागदौड़ के बीच समय नहीं मिल पा रहा है तो आज हम आपको कुछ आसान उपाय बता रहे हैं जो आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाएंगे।
सिर में अगर आपको खुजली या डेंड्रफ है तो ऐसे मे सेब का सिरका आपकी बहुत मदद करेगा. ये आपकी त्वचा और बालों के पीएच स्केल को बनाए रखने में काफी हद तक मदद करता है। सेब के सिरके को आप अपने हाथ पर पैच टेस्ट करें ताकि अगर आपको एलर्जी हुई तो पता चल जाएगा। इसके बाद एक कटोरी में पानी डालें और उसमें हल्का से सेब का सिरका मिलाएं और अपनी स्कैल्प पर लगाए। कछ मिनटों के बाद अपना सिर ठंडे पानी से धो ले।
आप इस स्क्रब का इस्तेमाल सिर से एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने के लिए कर सकते हैं। आपको ये स्क्रब बनाने के लिए चीनी के साथ ओलिव ऑयल और चुटकी भर नमक मिलाना है। इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में हल्की उंगलियों से मसाज करें। एक घंटे के लिए उसे लगा रहने दें। फिर उसे सादे पानी से धो लें। ये स्क्रब स्कैल्प पर होने वाले रैशेज़ और डैंड्रफ से राहत देने में मदद करेगा। बेहतर परिणाम के लिए आप इस उपाय को हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें।
सरसों के तेल में या फिर कोकोनट ऑयल में एक नींबू को अच्छी तरह निचोड़ लें। इस तेल से स्कैल्प में हल्की मसाज करें और कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें। सप्ताह में दो बार ये उपाय करके देखिए। आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।
स्कैल्प से डेड स्किन हटाने के लिए और उसे स्वस्थ रखने के लिए एक्सफोलिएशन बहुत ज़रूरी है। ये विधि बहुत ही आसान है। आपको बस अपने रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले शैम्पू में एक चम्मच चीनी मिक्स करना है। अब इस मिश्रण का इस्तेमाल अपने बालों को शैम्पू करने के लिए करें। सामान्य तरीके से ही बाल धो लें। आप हफ्ते में एक बार इसे दोहरा सकते हैं।
नीम और तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब बर्तन का पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी से बालों को धोएं। कुछ बार के इस्तेमाल से ही रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।