Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में पसीने की बदबू से हो रहे हैं परेशान, आजमाएं ये नेचुरल उपाय

गर्मियों में अगर आपको भी बहुत अधिक पसीना आता है और आप पसीने की बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इसके लिए इन नेचुरल रेमेडीज की मदद ले सकते हैं।

गर्मियों में पसीने की बदबू से हो रहे हैं परेशान, आजमाएं ये नेचुरल उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 27, 2024 1:27 AM IST

Body Odour in summer: गर्मियों में पसीना अधिक आता है और इसकी वजह से लोगों को बहुत अधिक इरिटेशन और चिपचिप महसूस होती है। पसीना आना एक नेचुरल प्रोसेस है जिसमें शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद होती है। लेकिन, गर्मियों में कुछ लोगों को पसीना अधिक आता है। वहीं, कुछ स्थानों पर भी पसीना अधिक आता है। जैसे, गर्मियों में अंडरआर्म्स में पसीना आने की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करनेवाली होती है क्योंकि, बहुत अधिक पसीना आने से कपड़े खराब हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों के पसीने से बदबू भी अधिक आती है।

पसीने की बदबू से जहां लोगों को दूसरों के सामने कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। वहीं, यह बदबू खुद को अनकम्फर्टेबल भी महसूस करा सकती है। गर्मियों में अगर आपको भी बहुत अधिक पसीना आता है और आप पसीने की बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इसके लिए इन नेचुरल रेमेडीज की मदद ले सकते हैं

पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के उपाय  (Home remedies to get rid of  body odour in summer season)

साफ-सफाई का रखें ध्यान

पसीने की बदबू रोकने के लिए अपने शरीर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। स्किन में छुपे बैक्टेरिया के कारण पसीने की बदबू बढ़ जाती है। गर्मियों में नहाने के लिए आप एंटीबैक्टेरियल साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को मिलाएं और उस पानी से नहाएं। यह सब बैक्टेरिया को साफ करने में मदद करेगा।

Also Read

More News

कपड़ों का रखें ध्यान

गर्मियों में ढीले-ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें। सूती कपड़े स्किन को हेल्दी रखने और इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं। कॉटन और लिनन के कपड़े हवादार होने के कारण पसीने को सूखने में मदद करता है।

पानी पीते रहें

बॉडी टेम्परेचर को कंट्रोल में रखने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें। दिन में 8-10 गिलास पानी पीएं और साथ ही फ्रूट जूस, नारियल पानी और अन्य हेल्दी लिक्विड्स का सेवन कर सकते हैं।

सीजनल फ्रूट्स जैसे तरबूज, ककड़ी-खीरा और तुरई-लौकी, गलका जैसी जूसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में पानी का लेवल मेंटेन में कर सकते हैं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source