घर के अंदर भी सनस्क्रीन लगाना है जरूरी, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान

एक्सपर्ट का कहना है कि आधुनिक समय में हम चारों ओर गैजेट्स से घिरे हुए हैं। इन गैजेट्स से निकलने वाली हानिकारक विकिरणें स्किन के लिए नुकसानदायी (Sunscreen At Home) हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 18, 2020 2:37 PM IST

Sunscreen At Home : धूप और सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से स्किन को बचाने के लिए हम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। घर से 15 मिनट निकलने से पहले चेहरे और अपने हाथों पर सनस्क्रीन लगाना चाहिए, यह स्किन के लिए काफी बेहतर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर के अंदर भी सूर्य की किरणें आपके स्किन को (Sunscreen At Home) नुकसान पहुंचा सकती हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि घर के अंदर भी सनसक्रीन लगाना स्किन के लिए जरूरी होता है। उनका कहना है कि आधुनिक समय में हम चारों ओर गैजेट्स से घिरे हुए हैं। घर पर हों या फिर बाहर हम लगातार सोते और बैठते मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट इत्यादि जैसी चीजों से घिरे होते हैं, इन गैजेट्स से निकलने वाली हानिकारक विकिरणें स्किन के लिए नुकसानदायी (Sunscreen At Home) हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source