Sunburn Treatments: गर्मियों की धूप झुलसा सकती है आपकी त्वचा,सनबर्न की समस्या से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये उपाय

अगर सनबर्न बहुत अधिक हो तो लोगों को त्वचा संबंधी गम्भीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 18, 2022 11:55 AM IST

Sunburn Home remedies: धूप के सम्पर्क में आने से स्किन को नुकसान हो सकते हैं और स्किन की हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है।  विशेषकर गर्मियों के मौसम की तेज धूप स्किन को अधिक नुकसान पहुंचाती है। तेज धूप पड़ने से त्वचा झुलस जाती है और लाल रंग  के धब्बे स्किन पर दिखायी देने लगते हैं। इस स्थिति को सनबर्न कहते हैं। सनबर्न धूप और यूवी रेज़ के सम्पर्क में आने से होने वाले नुकसान का एक संकेत है।  जब स्किन पर सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें पड़ती हैं तो स्किन पर इससे जुड़ी प्रतिक्रिया होती है। जिससे स्किन में खुजली, सेंसेशन और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। धूप से होने वाले डैमेज से रिकवर होने की स्किन की अपनी एक प्रणाली है लेकिव इसमें काफी अधिक समय लग सकता है। वहीं, अगर सनबर्न बहुत अधिक हो तो लोगों को त्वचा संबंधी गम्भीर समस्याएं भी हो सकती हैं। धूप में झुलसी त्वचा को राहत दिलाने और सनबर्न से जल्दी ठीक होने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आजमाएं जा सकते हैं जो स्किन को जल्द रिकवर होने में सहायता कर सकते हैं। ऐसी ही कुछ टिप्स आप पढ़ सकते हैं यहां और साथ ही पढ़ें सनबर्न के लक्षणों के बारे में भी। ( Home remedies to treat Sunburn at home in Hindi.)

सनबर्न के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Sunburn on skin in Hindi)

  • त्वचा का रंग लाल होना
  • ड्राई स्किन
  • स्किन में खिंचाव
  • खुजली, दर्द और सूजन
  • स्किन की रंगत डार्क होना

सनबर्न से राहत के लिए घरेलू उपाय (Home remedies to get rid of Sunburn in Hindi)

नींबू और बेसन

बेसन स्किन को एक्सफॉलिएट करने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट भी बनाता है। सनबर्न होने पर बेसन (besan) और नींबू का रस (Lemon Juice) मिक्स करके त्वचा पर लगाने से लाभ होता है। नींबू में में साइट्रिक एसिड पाया जाता है जो एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इससे स्किन की रंगत निखरती है और स्किन पर ग्लो आता है।  चेहरे पर नींबू और बेसन का लेप इस तरह लगाया जा सकता है-

  • 2 चम्मच बेसन लें। इसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • जरूरत के अनुसार, इसमें गुलाब जल(Rose Water) मिलाएं और क्रीमी पेस्ट तैयार करें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • ठंडे या सादे पानी से चेहरा धोएं और फिर किसी मॉश्चराइजिंग क्रीम (Moisturizing Cream) से चेहरे की मसाज करें।

काम आएंगी ये झटपट और इजी टिप्स भी (Easy tips for treating Sunburn)

  1. टमाटर (Tomato) को मसलकर उसका पेस्ट चेहरे पर लगाएं और इसे 20-25 मिनट बाद चेहरे पर लगाएं।
  2.  नारियल का पानी (Coconut Water) चेहरे पर लगाएं उससे भी सन टैन और सनबर्न की परेशानी कम होती है।
  3. ककड़ी (cucumber), लौकी (Bottle gourd) और तरबूज (Watermelon) जैसी जूसी सब्जियों और फलोंको मैश करके चेहरे पर लगाएं। यह धूप से होने वाले डैमेज को कम करता है और सनबर्न के लक्षणों से राहत मिलेगी।
  4. ठंडे पानी के साथ पुदीने की पत्तियों (Mint leaves) को नीम की पत्तियों (Neem Leaves) के साथ पीसकर चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन को आराम मिलता है और सनबर्न डैमेज (skin damage caused by Sunburn) कम होता है।

यह भी पढ़ें-

गर्मियों में स्किन दिख रही है बुझी-बुझी तो, चेहरे पर लगाएं नारियल की मलाई, Healthy Glow से चमक उठेगी आपकी त्वचा

बेली फैट घटाने के लिए नियमित पी सकते हैं इन 4 फलों और सब्जियों का रस, गर्मियों में रहेंगे हेल्दी और फिट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source