Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sunburn prevention in summer season: गर्मियों के मौसम में उमस बढ़ जाती है। वहीं, लोग धूप में देर तक बाहर भी रहते हैं। बच्चों की छुट्टियां होने की वजह से लोग इस मौसम में घूमने-फिरने भी खूब जाते हैं। ऐसे में बाहर खेलने, टहलने और ट्रेकिंग करने जैसी एक्टिविटीज में लोगों का बहुत सारा समय धूप में भी बीतता है। घूमना-फिरना और आउटडोर गेम्स खेलना जहां लोगों को अच्छा लगता है वहीं, उनकी स्किन के लिए यह सब बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। धूप में बहुत देर तक रहने से स्किन झुलस जाती है और सनबर्न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सनबर्न एक ऐसी स्किन प्रॉब्लम है जिसमें सूरज की अल्ट्रावॉयलेट किरणों (ultraviolet radiation) के सम्पर्क में आने से स्किन डैमेज हो जी है। धूप से स्किन टैनिंग (Skin Taning) बढ़ जाती है और यूवी किरणें स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे स्किन लाल हो जाती है और सूजन बढ़ने के कारण दर्द भी महसूस होता है। आइए जानें गर्मियों में सनबर्न से बचाव के लिए क्या करना चाहिए।
अगर आपकी स्किन धूप में झुलस गयी है तो आप स्किन पर बर्फ लगा(Applying ice cubes on skin) सकते हैं। इसी तरह ठंडे पानी से चेहरा धोने से भी आराम मिलता है। चेहरे के अलावा हाथों-पैरों या कंधे की स्किन पर सनबर्न के लक्षण (symptoms of sunburn on skin) दिखायी दें तो आप ठंडे पानी से स्नान कर सकते हैं। इससे आपको जलन और इरिटेशन से आराम मिलेगा।
धूप से डैमेज स्किन को ठंडक देने के लिए आप स्किन पर एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन को ठंडक मिलती है और स्किन की हीलिंग प्रक्रिया भी तेज हो जाती है।
जब भी घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन लगाकर ही निकलें। गर्मियों में ऐसे सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग करें जिसका एसपीएफ लेवल हाई (30 या उससे अधिक) हो। यह आपकी स्किन को धूप से प्रोटेक्ट करेगा।
गर्मियों में तेज धूप में निकलने से बचें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे की धूप स्किन को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए, दिन में इस समय बाहर निकलने से बचें।
दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और हेल्दी भी बनती है। इसके साथ ही नारियल पानी, टमाटर-गाजर जैसी सब्जियों का जूस पीएं। अपनी डाइट में छाछ और ग्रीन जूस जैसी चीजें शामिल करें।
जब भी बाहर निकलें तो धूप के चश्मे, हैट और छाते का प्रयोग जरूर करें। इससे आप धूप से सुरक्षित रह सकेंगे।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।