सर्दियों की धूप भले ही सुहानी लगती हो लेकिन त्वचा पर होनेवाले उसके नुकसान कम नहीं है। इसीलिए सर्दियों में भी सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। ठंड के मौसम में धूप से अगर आपकी त्वचा की रंगत बदल गयी है या सन टैन हो गया है। तो हम यहां लिख रहे हैं कुछ आसान से घरेलू तरीके जो आपके लिए कारगर साबित हो सकती हैं ।
बर्फ- ठंडा-ठंडा बर्फ सनबर्न से झटपट आराम दिलाता है। बर्फ के कुछ टुकड़े लेकर मलमल के एक कपड़े में बांधें और धूप से झुलसी त्वचा पर रगड़ें। आप चाहें तो बर्फ को बिना कपड़े के भी सीधे सनटैन वाली त्वचा पर लगा सकती हैं।
पत्तागोभी- ताज़ी पत्तागोभी में त्वचा को राहत पहुंचाने वाले तत्व होते हैं यह और आपकी त्वचा को फोड़े-फुंसी, रैशेज़ और घाव से बचाती है। हफ्ते में कम से कम दो बार 15 मिनट के लिए पत्तागोभी के पत्तों को ठंडा करके सनटैनवाली त्वचा पर लगाएं।
दही- एक कटोरी ठंडी दही न केवल आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है बल्कि यह नैचुरल क्लिंज़र का काम भी करता है। अपनी त्वचा पर थोड़ा दही लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर पानी से धो दें।
बादाम- बादाम का स्क्रब आपकी त्वचा को तरोताज़ा बनाने के साथ सनटैन हटाने का काम करता है। पानी में कुछ बादाम 3-4 घंटें भिगोकर रखें, फिर उन्हें कूटकर एक पेस्ट बनाएं और सनटैनवाली त्वचा पर लगाएं।
मसूर दाल पेस्ट- एक चम्मच मसूर दाल को भिगोकर रखें और पीसकर उसका पेस्ट बनाएं। जितनी मात्रा में मसूर दाल हो उतनी ही टोमाटो प्यूरी और ऐलो वेरा जेल मिलाएं। इस तरह आपकी त्वचा अच्छी तरह एक्सफॉलिएट और मॉश्चराइज़ भी हो जाएगी और वह निखरी हुई दिखेगी। अपने चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो दें।
लौकी का रस- लौकी (घिया) में पानी और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है। सनटैन हटाने के लिए प्रभावित त्वचा पर दिन में 3-4 बार लौकी का रस लगाएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.