त्वचा ही नहीं स्कैल्प को भी डैमेज सकती है गर्मी की धूप, परेशानी से बचने के लिए करें ये काम

क्या आप भी गर्मी के मौसम में घर से बाहर जाते समय सिर्फ सनस्क्रीन लगाते हैं? अगर हां तो एक बार दोबारा सोचिए। सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा के साथ-साथ आपके स्कैल्प पर भी प्रभाव डाल रही हैं। इससे बालों के खराब हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 28, 2026 5:28 PM IST

इन दिनों देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में कर रहे हैं। सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने में सनस्क्रीन काम तो करती है, लेकिन आपकी स्कैल्प का क्या? तेज धूप और गर्मी का असर जितना आपकी त्वचा पर पड़ता है उतना ही नहीं असर आपके स्कैल्प पर भी पड़ता है। धूप स्कैल्प को ड्राई और डैमेज कर देती है। इसके कारण बाल धीरे- धीरे खराब होने लगते हैं। इतना ही नहीं, स्कैल्प की स्थिति ज्यादा खराब हो जाए तो बाल झड़ने और टूटने लगते हैं। नियो फॉलिकल हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक के सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. संदीप महापात्रा बताते हैं कि लगातार धूप और हानिकारक UV किरणों के संपर्क में रहने से न केवल त्वचा बल्कि स्कैल्प की सेहत भी खराब होती है। जब स्कैल्प की सेहत खराब होगी तो जाहिर सी बात है बाल भी डैमेज और रूखे हो जाएंगे।

Intense Sunlight and UV Rays लंबे समय धूप में रहने से स्कैल्प का पोषण खत्म हो जाता है।

स्कैल्प को कैसे डैमेज करती है धूप?

डॉ. संदीप महापात्रा के अनुसार, अत्यधिक धूप के कारण स्कैल्प में फोटोएजिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इससे स्कैल्प में ड्राइनेस, जलन, लालपन, बालों की जड़ों का कमजोर होना, बालों का रूखा और बेजान दिखना, यहां तक कि हेयर फॉल भी बढ़ सकता है। जिन लोगों के बाल पतले हैं या सिर पर गंजापन है, उनकी स्कैल्प लंबे समय तक सीधे धूप के संपर्क में रहती है, जिससे नुकसान का खतरा और बढ़ जाता है। गर्मियों के मौसम में स्कैल्प की सेंसिटिविटी, डैंड्रफ और सूजन की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसलिए गर्मियों में त्वचा के साथ- साथ स्कैल्प को भी सुरक्षा देना जरूरी है।

गर्मियों में स्कैल्प को सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

  1. डर्मेटोलॉजिस्ट सलाह देते हैं कि धूप में निकलते समय सिर को स्कार्फ, कैप या छाते से कवर करें।
  2. हफ्ते में 2- 3 बार माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धोएं। बालों को धोते समय स्कैल्प की मसाज करें।
  3. बहुत ज्यादा पसीना आने पर स्कैल्प को सूखे कपड़े या तौलिये से साफ जरूर करें।
  4. बालों में नारियल तेल, एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इससे स्कैल्प को मॉइस्चराइज रखने में मदद मिलेगी।
  5. गर्मियों में ज्यादा धूप होने पर खूब पानी पिएं ताकि शरीर और स्कैल्प हाइड्रेटेड रहें। पानी पीने से स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है।
  6. गर्मी में मौसम में किसी भी प्रकार हेयर कलर, केमिकल वाले प्रोडक्ट या ब्लीचिंग का इस्तेमाल करने से बचें।
  7. अगर आप स्विमिंग करते हैं, तो बाद में बालों को साफ पानी से जरूर धोएं ताकि क्लोरीन स्कैल्प को नुकसान न पहुंचाए।

Disclaimer: गर्मी में स्कैल्प की सुरक्षा करना उतना ही जरूरी है जितना चेहरे की सुरक्षा करना। अगर आपको स्कैल्प में खुजली, जलन या कोई अन्य परेशानी हो रही है तो इस बारे में डॉक्टर से बात करें। डॉक्टर सलाह देते हैं कि गर्मियों में स्कैल्प की परेशानी होने पर कभी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source