
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 17, 2023 10:37 PM IST
Summer Skin Care Tips: मौसम बदलने के साथ अब गर्मी बढ़ रही है और धूप तेज हो रही है। गर्मियों के मौसम में तेज धूप के सम्पर्क में आने से स्किन झुलस सकती है और स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ सकती हैं। धूप में निकलने से स्किन टैन हो सकती है और रैशेज और इरिटेशन बढ़ सकता है। अगर आपको गर्मियों में बार-बार सनबर्न (sunburns) या टैनिंग की समस्या होती है तो आपको पता होगा कि इन समस्याओं से आराम पाने और स्किन को पहले की तरह हेल्दी बनाने में लम्बा समय लग सकता है।
ऐसे में गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने और धूप से होने वाले डैमेज से बचाने के लिए किस तरह के उपाय किए जा सकते हैं और किस तरह की स्किन केयर रूटीन गर्मियों में स्किन को रफ बनने और सनबर्न से बचा सकती है, इसी से जुड़ी कुछ टिप्स दीं डर्मटॉलजिस्ट, डॉ. पवित्रा एच.एन. (Dr. Pavithra H N, Dermatologist, Trichologist, Aarna Aesthetic Dermatology and Cardiology Clinic - Jayanagar 7 Block) ने। पढ़िए ये सभी टिप्स और गर्मियों में अपनी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों और डैमेज से बचाएं। (Summer Skin Care Tips In Hindi)
एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में धूप से होने वाले डैमेज (sun damage in summer season) से कभी-कभी जल्द ही राहत मिल जाती है। लेकिन, जब गम्भीर सन बर्न हो या सन टैनिंग हो तो इससे स्किन को नुकसान हो सकता है और इसे ठीक होने में भी समय लगता है। ऐसे में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
स्किन को दोपहर की धूप से अधिक नुकसान हो सकता है। इसीलिए, 12 से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचना चाहिए। कुछ लोगों को धूप से एलर्जी (allergic to sunrays) होती है। ऐसे लोगों की स्किन धूप के सम्पर्क में आने से पॉलीमॉर्फस (Polymorphous) नामक समस्या हो सकती है।जब भी धूप में निकलें तो बड़े आकार की टोपी और सनग्लासेस पहनें।
गर्मियों में बाहर जाने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह स्किन की ऊपरी परत पर एक सेफ्टी लेयर तैयार करती है जिससे, धूप सीधे त्वचा पर नहीं पड़ती। जिससे, स्किन के झुलसने, सन बर्न या टैनिंग का रिस्क भी कम होगा। (How to prevent skin problems in summers)
दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीएं। हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी ( tender coconut water) पीएं और मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन करें। डेली डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और नींबू, पुदीना और अदरक जैसे हेल्दी हर्ब्स और मसालों को शामिल करें।